[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय ने छोड़ा प्रशांत किशोर का साथ, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय ने छोड़ा प्रशांत किशोर का साथ, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

0
भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय ने छोड़ा प्रशांत किशोर का साथ, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
प्रशांत किशोर के साथ रितेश पांडेय की तस्वीर

Ritesh Pandey: प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को बड़ा झटका लगा है. बिहार चुनाव में पार्टी के लिए मैदान में उतरे भोजपुरी गायक और नेता रितेश पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.

रितेश पांडेय ने लिखा कि एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते उन्होंने जनसुराज से जुड़कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया. चुनाव के नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे. इसके बावजूद उन्हें कोई अफसोस नहीं है. उन्होंने कहा कि मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया.

रितेश पांडेय ने लिखा भावुक पोस्ट

उन्होंने जनता का आभार जताते हुए भावुक पोस्ट लिखा. रितेश ने कहा कि वह एक साधारण किसान परिवार से आते हैं. जनता ने उन्हें प्यार और सम्मान दिया. इसी समर्थन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया. लेकिन किसी राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य बनकर काम करना बेहद मुश्किल है. इसी वजह से उन्होंने जनसुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला लिया है.

रितेश पांडेय ने कम शब्दों में अपनी बात रखने की कोशिश की. उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग उनके फैसले को समझेंगे.

करगहर से चुनाव लड़े थे भोजपुरी स्टार

बता दें कि रितेश पांडेय ने करगहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. चुनाव के दौरान वह प्रशांत किशोर के साथ लगातार एक्टिव नजर आ रहे थे. रैलियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

चुनाव हारने के बाद अब रितेश पांडेय ने राजनीति से दूरी बनाने का फैसला किया है. उनका कहना है कि वह आगे भी जनता की सेवा करेंगे. लेकिन किसी दल से जुड़कर नहीं.

खेसारी लाल यादव ने भी राजनीति से किया किनारा

गौर करने वाली बात है कि भोजपुरी इंडस्ट्री से राजनीति में आए कलाकारों का मोहभंग लगातार हो रहा है. इससे पहले भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने भी राजनीति से किनारा कर लिया था. खेसारी लाल छपरा से राजद की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे. उन्हें भी करारी हार मिली थी.

हार के बाद खेसारी लाल ने कहा था कि राजनीति उनके लिए नहीं बनी है. अब रितेश पांडेय का इस्तीफा भी इसी कड़ी में देखा जा रहा है. जनसुराज पार्टी के लिए इसे बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है.

Also Read: नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की डेट फाइनल, पूरे बिहार का दौरा कर कामकाज की जमीनी हकीकत देखेंगे सीएम

Previous article IND vs NZ: भारत को लगा झटका, वाशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर, इस युवा ऑलराउंडर की हुई एंट्री
Next article Bihar Politics: कांग्रेस के दही-चूड़ा भोज में घटक दलों को न्योता नहीं, पार्टी के MLA भी नदारद, राजेश राम ने क्या कहा?
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel