[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Politics: बोधगया में JDU प्रवक्ताओं की लगेगी क्लास, चुनाव से पहले CM नीतीश देंगे जरूरी टिप्स

Bihar Politics: बोधगया में JDU प्रवक्ताओं की लगेगी क्लास, चुनाव से पहले CM नीतीश देंगे जरूरी टिप्स

0
Bihar Politics: बोधगया में JDU प्रवक्ताओं की लगेगी क्लास, चुनाव से पहले CM नीतीश देंगे जरूरी टिप्स
CM Nitish Kumar

Bihar Politics: पटना स्थित जदयू कार्यालय में शनिवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक अहम बैठक की, जिसमें आगामी 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक तैयारियों की दिशा तय की गई. इस बैठक में पार्टी ने तय किया कि सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रवक्ताओं की भूमिका को और अधिक सशक्त किया जाएगा. इसी क्रम में 6 और 7 मई को बोधगया में जदयू के राष्ट्रीय और प्रांतीय प्रवक्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी.

बैठक में नीतीश कुमार सहित ये दिग्गज रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. यह तय किया गया कि प्रवक्ताओं को सरकार की योजनाओं, जातीय गणना, वक्फ नीति और विकास कार्यों पर स्पष्ट और मजबूती से पार्टी का पक्ष रखने की ट्रेनिंग दी जाएगी.

कार्यशाला को सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रशिक्षण शिविर के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें प्रवक्ताओं को न केवल तथ्यों से लैस किया जाएगा, बल्कि उन्हें संवाद कौशल और मीडिया प्रबंधन की भी बारीकियां सिखाई जाएंगी.

जातीय गणना और वक्फ नीति पर विशेष जोर

इस दो दिवसीय कार्यशाला में जातीय गणना को नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताते हुए इसे जनता तक सही ढंग से पहुंचाने की रणनीति तैयार की जाएगी. वक्फ संपत्ति पर सरकार के रुख को लेकर भी प्रवक्ताओं को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएंगे. साथ ही, नीतीश कुमार के पिछले दो दशकों के विकास कार्यों को जनसंचार के माध्यम से कैसे जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखा जाए, इस पर गहन चर्चा होगी.

मजबूत संवाद ही चुनाव में पार्टी की जीत की नींव बनेगा

जदयू नेतृत्व का मानना है कि मजबूत संवाद और संगठनात्मक समन्वय ही आगामी चुनाव में पार्टी की जीत की नींव बनेगा. इसी के तहत प्रवक्ताओं की भूमिका को केंद्र में लाया गया है. बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रवक्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षण और अपडेट दिए जाएंगे ताकि वे किसी भी मुद्दे पर पार्टी का पक्ष बिना भ्रम के रख सकें.

Also Read: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जाति जनगणना को लेकर कर दी ये बड़ी मांग

Previous article शत्रु और रोग से देती हैं मुक्ति, जानिए कब मनाई जाएगी मां बगलामुखी जयंती
Next article Nowcast Bihar: बिहार के इस जिले में अगले 3 घंटे में तेज आंधी-ओलावृष्टि और बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel