[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नालंदा भगदड़ मामले में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी जानकारी

नालंदा भगदड़ मामले में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी जानकारी

0
नालंदा भगदड़ मामले में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी जानकारी
दिलीप जायसवाल, मंत्री

Bihar Politics: ‘नालंदा की घटना दुखद है. लेकिन सरकार ने भी मामले में तुरंत एक्शन लिया. वहां के एसएचओ और 4 सिपाही को सस्पेंड किया गया. 4 घंटे के अंदर मुआवजे की राशि उनके अकाउंट में चली गई. प्रधानमंत्री ने भी अपने कोष से पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया है. घटना की जांच चल रही है.’ यह बात मंत्री दिलीप जायसवाल ने कही.

क्या हुई थी पूरी घटना?

मंगलवार को नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी. लेकिन अचानक इस दौरान भगदड़ मच गई. भगदड़ में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग जख्मी हो गए थे. इस मामले की जांच में शुरुआती तौर पर गंभीर लापरवाही सामने आई थी. डीजी ऑपरेशन और स्पेशल ब्रांच कुंदन कृष्णन ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और साफ कहा था कि भीड़ को संभालने में बड़ी चूक हुई है. ऐसे में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए.

जांच के दौरान यह सामने आया कि मंदिर परिसर के अंदर अव्यवस्थित तरीके से दुकानें लगा दी गई थीं. इससे आने-जाने का रास्ता काफी संकरा हो गया था. जब अचानक भीड़ बढ़ी और भगदड़ मची, तो लोगों को बाहर निकलने का सही रास्ता नहीं मिला. यही वजह रही कि हालात तेजी से बिगड़ गए और कई लोग इसकी चपेट में आ गए.

मंत्री दिलीप जायसवाल ने अन्य मुद्दों पर भी दिया बयान

मंत्री दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कई अन्य मुद्दों पर बयान दिया. तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अभी केरल घूम रहे हैं. जब-जब वह बिहार आते हैं तो अखबार और टीवी देखकर अपराध की बातें करते हैं. 14 करोड़ की आबादी बिहार में है. कोई अगर अपराध करता है तो वह बच नहीं सकता है और उसे सजा भी दिया जाता है. बिहार में कानून का राज है.

सीएम नीतीश पर क्या बोले मंत्री?

बीजेपी की ओर से सीएम नीतीश कुमार को 2026 में ही फिनिश कर देने के सवाल पर कहा, 2025 से 2030 ही नहीं बल्कि इससे आगे भी सीएम नीतीश कुमार के निर्देशन में ही बिहार की सरकार चलेगी.

शराबबंदी पर मंत्री का बयान

बिहार में शराबबंदी की वजह से सूखे नशा का व्यापार बढ़ गया. राज्य के युवा सूखे नशे का शिकार हो रहे हैं. इस मुद्दे पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, यह दो चीजें हैं. पहली कि सूखे नशे का कारोबार शराबबंदी की वजह से बढ़ा, यह नशेड़ी लोग ही कह सकते हैं. दूसरा कि शराबबंदी के बारे में अगर कोई नेता बयान देते हैं तो पहले शराबबंदी से क्या फायदा हुआ और क्या रास्ता निकला, इसकी चर्चा होनी चाहिए.

Also Read: पटना में पिछले साल से 75 करोड़ बढ़ा राजस्व, अंतिम दिन 321 डॉक्यूमेंट्स का हुआ रजिस्ट्रेशन

Previous article सिंगल कनेक्शन पर ज्यादा डेटा वाला यह प्लान बड़े काम का, गिन लीजिए बेनिफिट्स
Next article पीएम मोदी ने असम में लहराया गमछा, कहा- कांग्रेस का शहजादा हार का शतक लगाने के लिए तैयार
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel