[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना से लेकर गांव-गांव तक पुलिस अलर्ट, होली पर बदमाशों के लिए बना तगड़ा प्लान

पटना से लेकर गांव-गांव तक पुलिस अलर्ट, होली पर बदमाशों के लिए बना तगड़ा प्लान

0
पटना से लेकर गांव-गांव तक पुलिस अलर्ट, होली पर बदमाशों के लिए बना तगड़ा प्लान
सांकेतिक फोटो

Bihar Police: होली को लेकर पुलिस ने साफ कर दिया है कि त्योहार के नाम पर किसी भी तरह की बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पूरे बिहार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं. हर जिले में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है ताकि शांति बनी रहे और लोग बिना डर के त्योहार मना सकें. बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने सभी जिलों के एसपी और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कहीं भी गड़बड़ी की आशंका हो तो पहले से ही तैयारी रखें. खासकर उन जगहों को चिन्हित करने को कहा गया है जहां पहले होली के दौरान विवाद या झगड़े हो चुके हैं.

हर दो घंटे पर ली जाएगी जानकारी

हर जिले में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और हर दो घंटे पर स्थिति की जानकारी ली जाएगी. पुलिस का खास फोकस बाइकर्स गैंग और सड़क पर रेस लगाने वालों पर रहेगा. त्योहार के बहाने स्टंटबाजी या तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी. दो समुदायों के बीच किसी भी तरह का तनाव पैदा करने की कोशिश करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी.

धार्मिक स्थल और पहले से संवेदनशील माने जाने वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं. पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि पिछले तीन सालों में होली के दौरान हुई घटनाओं की समीक्षा कर उसी हिसाब से रणनीति बनाएं.

मोबाइल फोन पर भी रहेगी नजर

होली के समय बाहर से लोग अपने घर लौटते हैं और पुराने जमीन विवाद या आपसी रंजिशें फिर से उभर आती हैं. ऐसे मामलों पर भी पुलिस नजर रखेगी ताकि छोटी बात बड़ा रूप न ले ले. अगर कहीं कोई घटना होती है, तो वहां तुरंत वरिष्ठ अधिकारी पहुंचेंगे और हालात को संभालेंगे.

जरूरत पड़ने पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने साफ किया है कि अफवाह फैलाने, नफरत भड़काने या माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. संदिग्ध लोगों के मोबाइल फोन पर भी नजर रखी जा सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नशाखुरानी गिरोह पर सख्त नजर

ट्रेनों में नशाखुरानी गिरोह पर भी खास नजर रखने को कहा गया है. त्योहार के समय बाहर से आने वाले लोगों, खासकर मजदूरों को नशा खिलाकर लूटने की घटनाएं सामने आती हैं. इसलिए रेलवे और स्थानीय पुलिस को चौकस रहने का निर्देश दिया गया है.

अतिरिक्त बल की बात करें तो राज्यभर में रेंज रिजर्व, बीसैप, नवनियुक्त सिपाही, ट्रेनी सिपाही और होमगार्ड की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है. केंद्रीय पुलिस बल की कंपनियां भी लगाई गई हैं. राजधानी पटना में सबसे ज्यादा बल तैनात किया गया है. दरभंगा, गया, मुंगेर, बक्सर और अन्य जिलों में भी जरूरत के हिसाब से जवान लगाए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: पहले की पत्नी की हत्या फिर पुलिस को किया फोन, दानापुर में हैवानियत की हदें पार

Previous article ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का रिजल्ट जल्द, ऐसे चेक करें अपनी मेरिट लिस्ट
Next article झारखंड निकाय चुनाव: दुमका का मिठाई वाला बना अध्यक्ष, यह अनोखा चुनावी मंत्र बना गेम चेंजर
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel