[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

0
बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला
सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bihar Cabinet Decision: सम्राट कैबिनेट की बैठक में बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर भर्ती का बड़ा फैसला लिया गया है. इनमें से 50 प्रतिशत पद प्रोमोशन के जरिए भरे जाएंगे, जबकि शेष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी. इससे राज्य में पुलिस बल मजबूत होगा और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे.

‘संजय गांधी जैविक उद्यान’ का नाम बदला

राजधानी पटना के प्रसिद्ध संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलकर अब ‘पटना जू’ कर दिया गया है. यह फैसला भी कैबिनेट बैठक में लिया गया, जिस पर आधिकारिक मुहर लग गई है.

कैबिनेट में 63 प्रस्तावों को मंजूरी

सम्राट सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक में कुल 63 एजेंडों को मंजूरी दी गई. इनमें वित्त, शिक्षा, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं. राज्य सरकार ने आकस्मिकता निधि को अस्थायी रूप से 350 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 13,900 करोड़ रुपए कर दिया है. इसके अलावा वित्त विभाग के अंतर्गत साइबर ट्रेजरी के संचालन के लिए 23 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है.

बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 23,165 करोड़ मंजूर

मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए 23,165 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है. इससे राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ मिलेगा और बिजली बिल का बोझ कम होगा.

बिदुपुर-दिघवारा के बीच बनेगा नया गंगा पथ

बक्सर-आरा-मनेर गंगा पथ (करीब 90 किलोमीटर) के निर्माण को PPP मोड में मंजूरी दी गई है. साथ ही बिदुपुर से दिघवारा तक 50 किलोमीटर लंबा नया गंगा पथ भी बनाया जाएगा. इससे आवागमन आसान होगा और विकास को गति मिलेगी.

छात्रावास सहायता राशि दोगुनी

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास योजना के तहत सहायता राशि को 1000 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए कर दिया गया है. इससे राज्य के 139 छात्रावासों में रह रहे करीब 10,500 छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा.

स्कूलों को बनाया जाएगा आदर्श विद्यालय

‘सात निश्चय-3’ योजना के तहत शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. इसके तहत सभी जिला स्कूलों और हर प्रखंड में एक उच्च माध्यमिक विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा. इस योजना के लिए 8 अरब रुपए की स्वीकृति दी गई है.

कैबिनेट के इन फैसलों से राज्य में रोजगार, शिक्षा, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेजी आने की उम्मीद है. सरकार का फोकस साफ तौर पर विकास और जनहित पर नजर आ रहा है.

Also Read: सीवान में एनकाउंटर, BJP नेता के भांजे के हत्यारे को पुलिस ने मारी गोली

Previous article नोवामुंडी में झमाझम बारिश से मिली राहत, ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
Next article बिना उबला खाना खाएं करना है वजन कम, तो ट्राई करें ये 5 हेल्दी सलाद 
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel