[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना होली-रमजान पर बिहार में हाई अलर्ट, 30 हजार पुलिस फोर्स रहेंगे तैनात, DGP ने कहा- शांति भंग की तो होगी कार्रवाई

होली-रमजान पर बिहार में हाई अलर्ट, 30 हजार पुलिस फोर्स रहेंगे तैनात, DGP ने कहा- शांति भंग की तो होगी कार्रवाई

0
होली-रमजान पर बिहार में हाई अलर्ट, 30 हजार पुलिस फोर्स रहेंगे तैनात, DGP ने कहा- शांति भंग की तो होगी कार्रवाई
डीजीपी विनय कुमार की फाइल फोटो

Bihar News: इस बार होली और रमजान एक साथ पड़ रहे हैं. ऐसे में बिहार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रशासन किसी भी तरह की चूक नहीं चाहता. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शीर्ष स्तर पर तैयारी की गई है.

मुख्य सचिव और विनय कुमार की संयुक्त बैठक

सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी विनय कुमार ने संयुक्त बैठक की. इसमें सभी जिलों के डीएम और एसपी को स्पष्ट निर्देश दिए गए. संवेदनशील और अति-संवेदनशील इलाकों की पहचान कर ली गई है. वहां अतिरिक्त फोर्स तैनात की जा रही है.

30 हजार से ज्यादा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

राज्यभर में 30 हजार से अधिक अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है. दंगा निरोधी दल और क्विक रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है. जिलों में फ्लैग मार्च शुरू हो चुका है. शांति समिति की बैठकें भी कराई जा रही हैं. प्रशासन का फोकस भाईचारा बनाए रखने पर है.

13 हजार लोगों से भरवाया गया बॉन्ड

डीजीपी ने बताया कि शांति भंग करने की आशंका वाले लोगों पर निवारक कार्रवाई की जा रही है. अब तक लगभग 13 हजार असामाजिक तत्वों से बॉन्ड भरवाया गया है. इसके अलावा 30 हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ एसडीओ कोर्ट में कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है.

हिंसक गतिविधि पर सख्त चेतावनी

डीजीपी ने साफ कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी. किसी ने हिंसा की तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीण इलाकों में मुखिया, सरपंच और वार्ड सदस्यों से सहयोग मांगा गया है. अफवाह या तनाव की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है.

सोशल मीडिया पर कड़ी नजर

त्योहार के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई है. साइबर सेल भड़काऊ पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखेगी. प्रशासन का कहना है कि शांति और सौहार्द सर्वोच्च प्राथमिकता है. पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Also Read: ‘नोटिफिकेशन आने दीजिए…’, क्या राज्यसभा जाएंगे पवन सिंह? गुंजन सिंह का बड़ा दावा

Previous article डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व सद्भाव का संदेश
Next article सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं होली : एसपी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel