[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, इस दिन तक होगा लाइफ सर्टिफिकेशन, बायोमेट्रिक मशीनों ने बढ़ाई परेशानी

बिहार में बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, इस दिन तक होगा लाइफ सर्टिफिकेशन, बायोमेट्रिक मशीनों ने बढ़ाई परेशानी

0
बिहार में बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, इस दिन तक होगा लाइफ सर्टिफिकेशन, बायोमेट्रिक मशीनों ने बढ़ाई परेशानी
AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Bihar Pension Yojana: (कृष्ण कुमार, पटना) सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य में 30 जून तक लाइफ सर्टिफिकेशन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. सरकार का उद्देश्य सभी लाभुकों का समय पर सत्यापन कराना है. हालांकि इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बायोमेट्रिक सत्यापन बना चुनौती

लाइफ सर्टिफिकेशन के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है. लेकिन खेती और मजदूरी करने वाले कई बुजुर्गों के हाथों की रेखाएं समय के साथ मिट चुकी हैं. ऐसे में मशीन उनके फिंगरप्रिंट को पढ़ नहीं पा रही है. इसके अलावा कई बुजुर्गों की आंखों की रोशनी भी कमजोर हो चुकी है. इस कारण आइरिस स्कैन में भी दिक्कत आ रही है. नतीजतन बड़ी संख्या में लाभुकों का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पा रहा है.

कैंपों में बढ़ रही भीड़

विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं. यहां लाइफ सर्टिफिकेशन कराने के लिए बड़ी संख्या में बुजुर्ग पहुंच रहे हैं. लेकिन बायोमेट्रिक मशीनों में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण कई लोगों को बार-बार प्रयास करना पड़ रहा है.

1 करोड़ 15 लाख लोगों का होना है सत्यापन

वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत राज्य में 1 करोड़ 15 लाख बुजुर्गों का लाइफ सर्टिफिकेशन किया जाना है. अब तक 94 लाख लोगों का लाइफ सर्टिफिकेशन हो चुका है. शेष लाभुकों का सत्यापन 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

पेंशन राशि बढ़ने के बाद बढ़े लाभुक

राज्य सरकार ने पिछले वर्ष बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी थी. पेंशन राशि में वृद्धि के बाद योजना का लाभ लेने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है. इसी कारण इस बार लाइफ सर्टिफिकेशन अभियान का दायरा भी पहले की तुलना में बड़ा हो गया है.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर जीतन राम मांझी बोले- देश संविधान से चलेगा, अवैध पिस्टल की नोक से नहीं

Previous article राजगीर-पटना के सफर में लगेगा मात्र 1.5 घंटा! सालेपुर फोरलेन के निरीक्षण पर पहुंचे नीतीश कुमार
Next article खजाने की खोज, जानलेवा मिशन और फुल ऑन कॉमेडी… Dhamaal 4 पर डायरेक्टर ने बढ़ाया एक्साइटमेंट
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel