[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बदल जाएगी पटना के इस इलाके की तस्वीर, 14 लेन वाली सड़क से बदलेगा ट्रैफिक का हाल

बदल जाएगी पटना के इस इलाके की तस्वीर, 14 लेन वाली सड़क से बदलेगा ट्रैफिक का हाल

0
बदल जाएगी पटना के इस इलाके की तस्वीर, 14 लेन वाली सड़क से बदलेगा ट्रैफिक का हाल
सांकेतिक फोटो

Patna: बिहार की राजधानी पटना को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए एक बड़ी योजना पर काम शुरू हो गया है. शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक के नेहरू पथ को अब एक नए अवतार में ढालने की तैयारी है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही यह बिहार की सबसे चौड़ी सड़क बन जाएगी, जहां आने-जाने के लिए कुल 14 लेन उपलब्ध होंगी.

कैसी होगी 14 लेन की व्यवस्था?

अभी इस रास्ते पर मेन रोड तीन लेन की है और सर्विस रोड दो लेन की. लेकिन अब 318 करोड़ रुपये की लागत से सड़क के दोनों किनारों पर बॉक्स नाले का निर्माण हो रहा है. इस नाले के ऊपर दो नई लेन बनाई जा रही हैं. जब मेन रोड, सर्विस लेन और बॉक्स नाले वाली सड़क आपस में जुड़ जाएंगी, तो सगुना मोड़ से रूपसपुर जाने के लिए 7 लेन और उधर से वापस आने के लिए 7 लेन की सुविधा मिलेगी.

पार्किंग और वॉक-वे का तोहफा

पटनावासियों के लिए सबसे बड़ी समस्या वाहन पार्किंग की है. इसे देखते हुए योजना में सड़क के दोनों ओर लगभग 500 चार पहिया वाहनों के लिए खास पार्किंग स्पेस बनाया जा रहा है. इसके लिए पुराने फुटपाथों को नए डिजाइन में बदला जाएगा.

पार्किंग के ठीक बगल में 2 से 4 मीटर चौड़ा वॉक-वे बनेगा. खास बात यह है कि इस रास्ते में आने वाले पुराने पेड़ों को काटा नहीं जाएगा, बल्कि उन्हें वॉक-वे के बीच में ही सुरक्षित रखा जाएगा. रात के समय रोशनी के लिए यहां फैंसी स्ट्रीट लाइट्स और सुरक्षा के लिए लोहे की रेलिंग लगाई जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मेट्रो यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

सगुना मोड़ से रूपसपुर के बीच सगुना मोड़, आरपीएस और गोला रोड मेट्रो स्टेशन बन रहे हैं. स्टेशन के पास पार्किंग और वॉक-वे की सुविधा होने से मेट्रो से सफर करने वाले लोगों को स्टेशन तक पहुंचने या अपनी गाड़ी पार्क करने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

यह 2.7 किलोमीटर का स्ट्रेच न केवल ट्रैफिक को रफ्तार देगा, बल्कि प्रदूषण कम करने और शहर की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करेगा. अगर सब कुछ समय पर पूरा हुआ, तो पश्चिम पटना का यह इलाका पूरे राज्य के लिए शहरी विकास का एक नया उदाहरण बनेगा.

इसे भी पढ़ें: NH-106 का नया रूट तैयार, माणिकपुर से बुढ़ावे तक बनेगा बाईपास, सॉयल टेस्टिंग और सर्वे शुरू

बिहार नगरपालिका संशोधन बिल 2026 मंजूर, अब बोर्ड और निगमों में आयोग करेगा सीधी भर्ती

Previous article बेमौसम आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बागवानी को भारी नुकसान की आशंका
Next article जंगली हाथी का तांडव, खरता गांव में आधा दर्जन घरों को किया जमींदोज
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel