[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार पंचायत चुनाव में वोटिंग के लिए नहीं लगेगी अलग-अलग लाइन, एक साथ छह वोट डाल सकेंगे मतदाता

बिहार पंचायत चुनाव में वोटिंग के लिए नहीं लगेगी अलग-अलग लाइन, एक साथ छह वोट डाल सकेंगे मतदाता

0
बिहार पंचायत चुनाव में वोटिंग के लिए नहीं लगेगी अलग-अलग लाइन, एक साथ छह वोट डाल सकेंगे मतदाता
सांकेतिक फोटो

Bihar Panchayat Election: बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी अब तेज हो गई है. माना जा रहा है कि ये चुनाव इस साल नवंबर-दिसंबर के बीच कराए जा सकते हैं. इस बार चुनाव में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि पहली बार मल्टी पोस्ट ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा. स्टेट इलेक्शन कमीशन बिहार ने इसको लेकर जिलों में तैयारी शुरू कर दी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DRO) और अपर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (ADRO) की नियुक्ति कर दी गई है और सभी जिलों को नई व्यवस्था के अनुसार काम करने के निर्देश दिए गए हैं.

मशीन को रखने के लिए की जा रही है खास व्यवस्था

चुनाव के लिए हैदराबाद की इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से बड़ी संख्या में मशीनें खरीदी गई हैं. इसमें 32200 कंट्रोल यूनिट और 193200 बैलेट यूनिट शामिल हैं. इसमें खास बात यह है कि एक मल्टी पोस्ट ईवीएम में एक कंट्रोल यूनिट के साथ छह बैलेट यूनिट जुड़ी होती हैं. मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए भी खास व्यवस्था की जा रही है.

सभी जिलों को कहा गया है कि वेयरहाउस तय करें, जहां सिर्फ ईवीएम ही रखी जाएंगी. कोशिश होगी कि सरकारी भवनों का ही इस्तेमाल किया जाए. अगर जरूरत पड़ी तो आयोग की अनुमति से लीज पर भी गोदाम लिया जा सकता है, जिसकी अवधि कम से कम 15 साल होगी. इसके अलावा, खराब या डिफेक्टिव मशीनों के लिए अलग से जगह बनाने के निर्देश दिए गए हैं. फर्स्ट लेवल चेकिंग के बाद जो मशीनें सही नहीं होंगी, उन्हें अलग रखा जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या है खासियत

मल्टी पोस्ट ईवीएम से एक ही समय में छह पदों ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए वोट डाला जा सकेगा. यानी मतदाताओं को अलग-अलग लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इससे समय की बचत होगी, चुनाव जल्दी खत्म होंगे और खर्च भी कम आएगा. साथ ही वोटिंग और गिनती दोनों ज्यादा आसान और पारदर्शी हो जाएगी. इस बार बिहार के पंचायत चुनाव में नई तकनीक का बड़ा रोल रहने वाला है, जिससे पूरी प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और बेहतर हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 3 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने भारी बारिश और वज्रपात की जारी की चेतावनी

Previous article ईरान में एक और लीडर खत्म, इजरायली हमले में IRGC प्रवक्ता की मौत
Next article भारत में Samsung Galaxy M17e की बिक्री हुई शुरू, खरीदने से पहले जानें क्या है खास
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel