[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना इस बार बिहार पंचायत चुनाव में चिप वाले EVM से डाले जायेंगे वोट, जानिए खासियत

इस बार बिहार पंचायत चुनाव में चिप वाले EVM से डाले जायेंगे वोट, जानिए खासियत

0
इस बार बिहार पंचायत चुनाव में चिप वाले EVM से डाले जायेंगे वोट, जानिए खासियत
EVM की तस्वीर

Bihar Panchayat Chunav: बिहार में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं. इस साल के अंत तक चुनाव कराए जा सकते हैं. इस बार का चुनाव खास भी माना जा रहा है, क्योंकि जिस ईवीएम का यूज किया जाएगा, वह बेहद खास होगा. सभी 6 पदों के लिए वोट खास चिप वाले ईवीएम से जरिए ही डाले जायेंगे. पहली बार स्टेट इलेक्शन कमीशन की तरफ से अलग तरह से डिजाइन किए गए ईवीएम से वोट डाले जायेंगे.

क्या है चिप वाले ईवीएम की खासियत?

  • ईवीएम अगर नष्ट हो जाता है तो चिप में लोगों का एक-एक वोट सेफ रहेगा.
  • एक बूथ पर कितने लोगों ने वोट डाले, ये चिप की मेमोरी में रिकॉर्ड रहेगा.
  • वोटिंग के बाद चिप को स्टोर किया जा सकता है. ताकि सालों बाद बेहद आसानी से सबूत के तौर पर देखा जा सके.
  • ईवीएम में पहले से स्टोर मेमोरी को होने वाले चुनाव से पहले डिलीट किया जा सकता है.

इन पदों के लिए डाले जायेंगे वोट

बिहार पंचायत चुनाव में पंचायत में वार्ड सदस्य, मुखिया, पंच और सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद के लिए वोट डाले जायेंगे. नए ईवीएम को बनाने की जिम्मेदारी हैदराबाद की कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को दी गई है. कहा जा रहा है कि मई महीने के बाद कंपनी की ओर से नए ईवीए भेजे जा सकते हैं.

कब से बनना शुरू हो सकता है वोटर लिस्ट?

जानकारी के मुताबिक, जून 2026 से वोटर लिस्ट बनाने का काम शुरू हो सकता है. जिला स्तर पर इसकी तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी है. हर जिले में डीएम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पंचायत राज पदाधिकारी को सहायक जिम्मेदारी दी गई है, ताकि काम समय पर पूरा हो सके. पिछली बार पंचायत चुनाव 2021 में हुए थे, जो 11 चरणों में पूरे किए गए थे. इस बार पूरे राज्य की 8053 पंचायतों में चुनाव कराया जाएगा. इसमें करीब ढाई लाख पदों पर उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे.

Also Read: बिहार के होटलों में रोटी गायब, हॉस्टलों से अस्पतालों तक खाने का मेन्यू बदला

Previous article असम चुनाव प्रचार में हेलीपैड की नहीं मिली अनुमति, कल्पना सोरेन ने फोन से सभा को किया संबोधित
Next article देवघर में प्रभात फेरी के साथ महिला महोत्सव का प्रेरक समापन
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel