[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में CM फेस पर सस्पेंस: 10 अप्रैल को हो सकता है बड़ा ऐलान, मनोज तिवारी के बयान से बढ़ी हलचल

बिहार में CM फेस पर सस्पेंस: 10 अप्रैल को हो सकता है बड़ा ऐलान, मनोज तिवारी के बयान से बढ़ी हलचल

0
बिहार में CM फेस पर सस्पेंस: 10 अप्रैल को हो सकता है बड़ा ऐलान, मनोज तिवारी के बयान से बढ़ी हलचल
मनोज तिवारी की फाइल फोटो

Bihar Next CM: बिहार की राजनीति में इन दिनों सबसे बड़ा सवाल यही है कि नीतीश कुमार के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे मिलेगी. इसी बीच भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी के बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है. उन्होंने साफ संकेत दिया है कि 10 अप्रैल तक तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकती है.

मनोज तिवारी का बड़ा बयान, 10 अप्रैल पर टिकी निगाहें

दिल्ली से बिहार दौरे पर पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा कि फिलहाल नए मुख्यमंत्री के नाम पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन 10 तारीख तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. उनके इस बयान के बाद यह माना जा रहा है कि 10 अप्रैल को बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है.

राज्यसभा जाने के बाद बदलेगा समीकरण

नीतीश कुमार ने 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव जीत लिया था. नियम के मुताबिक उन्हें 14 दिनों के भीतर विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी थी, जिसके तहत उन्होंने 30 मार्च को MLC पद से इस्तीफा दे दिया. अब माना जा रहा है कि राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद वे मुख्यमंत्री पद भी छोड़ सकते हैं. ऐसे में बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो सकती है.

NDA करेगा नए CM का फैसला

भाजपा और जेडीयू नेताओं के मुताबिक, बिहार के नए मुख्यमंत्री का फैसला NDA के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा. यह निर्णय गठबंधन के सभी घटक दलों की सहमति से होगा, ताकि राजनीतिक संतुलन बना रहे.

भाजपा से हो सकता है अगला मुख्यमंत्री

सियासी गलियारों में चर्चा है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से हो सकता है. संभावित नामों में डिप्टी CM सम्राट चौधरी सबसे आगे बताए जा रहे हैं. इसके अलावा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, डिप्टी CM विजय सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय जैसे नाम भी चर्चा में हैं.

नया चेहरा लाकर चौंका सकती है भाजपा

भाजपा पहले भी कई राज्यों में नए चेहरों को मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका चुकी है. हालांकि बिहार में ऐसा प्रयोग होने की संभावना कम बताई जा रही है. इसकी वजह यहां की जटिल जातीय और राजनीतिक समीकरण माने जा रहे हैं.

नीतीश की मर्जी भी होगी अहम

जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति से ही तय होगा. ऐसे में अंतिम फैसला NDA नेतृत्व के साथ-साथ नीतीश की राय पर भी निर्भर करेगा.

Also Read: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ अध्यक्ष समेत 6 पर FIR, CM के कार्यक्रम में हंगामे मामले में कुलपति पर भी उठे सवाल

Previous article आंधी, बारिश और ओलावृष्टि, 2 से 6 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक, 60 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवा
Next article क्या अब खत्म हो जाएगा नाटो? ईरान जंग के बीच भड़के डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटेन को कहा- ‘बिना नेवी वाला देश’
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel