[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना ऑनलाइन गेम का टास्क चौथी के बच्चों के लिए बना मुसीबत, बिहार के दो छात्र घर से भागकर 100 KM दूर पहुंचे फरक्का

ऑनलाइन गेम का टास्क चौथी के बच्चों के लिए बना मुसीबत, बिहार के दो छात्र घर से भागकर 100 KM दूर पहुंचे फरक्का

0
ऑनलाइन गेम का टास्क चौथी के बच्चों के लिए बना मुसीबत, बिहार के दो छात्र घर से भागकर 100 KM दूर पहुंचे फरक्का
सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन गेम की लत ने चौथी कक्षा के दो बच्चों को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया. सिर्फ 10-11 साल की उम्र में ये बच्चे गेम में मिले ‘टास्क’ को पूरा करने के लिए 100 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल के फरक्का पहुंच गए. परिजनों की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और सोशल मीडिया से लेकर रेलवे स्टेशनों तक बच्चों की खोज शुरू की गई. आखिरकार बच्चों को आरपीएफ की मदद से रविवार देर रात फरक्का से सकुशल बरामद कर लिया गया.

कॉपी-पेन खरीदने गए, लेकिन फिर लौटे नहीं

घटना पीरपैंती प्रखंड की है. हरदेवचक के धीरेंद्र भारती का बेटा चंचल राज और धुनियाचक के डब्लू पासवान का बेटा आशीष 28 जून को अचानक लापता हो गए थे. दोनों ने घरवालों से कहा था कि वे कॉपी-पेन खरीदने जा रहे हैं, लेकिन फिर लौटे नहीं. जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ऑनलाइन गेम के एक ‘लीडर’ के निर्देश पर भागलपुर के हनुमान मंदिर के पास किसी से मिलने जा रहे थे. मगर गलती से मालदा-फरक्का पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गए और सीधे फरक्का पहुंच गए.

फरक्का पहुंचने के बाद फेंका स्कूल यूनिफॉर्म

बच्चों ने फरक्का पहुंचने के बाद खुद को नए कपड़े दिलवाए, स्कूल यूनिफॉर्म फेंक दिया और गेम टास्क पूरा करने के लिए भटकते रहे. पीरपैंती पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की और दोनों बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया व रेलवे स्टेशन पर भेज दीं. रात करीब 1:30 बजे आरपीएफ ने फरक्का में बच्चों की पहचान की और स्थानीय पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

एसडीपीओ अर्जुन कुमार गुप्ता के अनुसार, ये मामला ऑनलाइन गेम की गंभीरता को दर्शाता है. दोनों बच्चों को सोमवार को परिजनों के हवाले कर दिया गया है. यह घटना समाज के लिए एक बड़ा सबक है. बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखना अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है.

Also Read: कौन हैं इंजीनियर से दबंग IAS बने तुषार सिंगला? जिन्होंने अपने कड़क एक्शन से बिहार के इस जिले की बदल दी तस्वीर…

Previous article Israel Gaza Airstrike Video: गाजा फिर दहला, इजरायली हमलों में 60 की मौत, देखें तबाही का वीडियो
Next article Viral Video : बॉब कट वाले हाथी ने लूटा इंटरनेट, दिल छू लेगी मस्तानी चाल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel