[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना तीन बार काटा गया, फिर भी जीवित है बोधिवृक्ष… जहां भगवान बुद्ध को मिला था ज्ञान, पढ़िए इसकी अद्भुत कहानी

तीन बार काटा गया, फिर भी जीवित है बोधिवृक्ष… जहां भगवान बुद्ध को मिला था ज्ञान, पढ़िए इसकी अद्भुत कहानी

0
तीन बार काटा गया, फिर भी जीवित है बोधिवृक्ष… जहां भगवान बुद्ध को मिला था ज्ञान, पढ़िए इसकी अद्भुत कहानी
Bodhi Tree की तस्वीर

Bodhi Tree: (जयश्री आनंद) बोधगया का बोधिवृक्ष सिर्फ एक पेड़ नहीं, बौद्ध धर्म का आस्था का प्रतीक है. मान्यता है कि इसी वृक्ष के नीचे बैठकर गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. यही वजह है कि हर दिन हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं. खासकर बुद्ध पूर्णिमा के दिन यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी इस पवित्र वृक्ष की पूजा करने आते हैं. कम लोग जानते हैं कि इस ऐतिहासिक वृक्ष को तीन बार नष्ट करने की कोशिश की गई थी. लेकिन हर बार यह वृक्ष फिर से उग आया. आज जो वृक्ष यहां मौजूद है, वह उसी पवित्र वृक्ष की चौथी पीढ़ी है. यह पेड़ आज भी बौद्ध आस्था, शक्ति और शांति का प्रतीक बना हुआ है.

पहली बार सम्राट अशोक की पत्नी ने कटवाने की कोशिश की थी

मान्यता है कि सम्राट अशोक की वैश्य रानी तिष्यरक्षिता ने बोधिवृक्ष को छुप के कटवाने की कोशिश की थी. यह घटना उस समय की है जब सम्राट अशोक राज्य से बाहर यात्रा पर थे.
कहा जाता है कि रानी की यह कोशिश सफल नहीं हो सकी. बोधिवृक्ष पूरी तरह नष्ट नहीं हुआ. कुछ वर्षों बाद उसी जड़ से एक नया पौधा निकल आया, जिसे बोधिवृक्ष की दूसरी पीढ़ी माना गया. यह नया वृक्ष करीब 800 वर्षों तक जीवित रहा.

दूसरी बार बंगाल के राजा शशांक ने किया मिटाने का प्रयास

बोधिवृक्ष को मिटाने का दूसरा प्रयास बंगाल के राजा शशांक ने किया. उन्होंने इसे जड़ से उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन इसमें असफल रहे. कहा जाता है कि जब जड़ें नहीं निकलीं, तो उन्होंने पेड़ को कटवाकर उसकी जड़ों में आग लगवा दी. बावजूद इसके, जड़ें पूरी तरह नष्ट नहीं हुईं. कुछ वर्षों बाद इन्हीं से एक नया पौधा उगा, जिसे बोधिवृक्ष की तीसरी पीढ़ी माना गया. यह वृक्ष लगभग 1250 वर्षों तक अस्तित्व में रहा.

तीसरी बार प्राकृतिक आपदा से हुआ था नष्ट

साल 1876 में बोधिवृक्ष एक प्राकृतिक आपदा की चपेट में आकर नष्ट हो गया. इसके बाद 1880 में लार्ड कानिंघम ने श्रीलंका के अनुराधापुर से बोधिवृक्ष की एक शाखा मंगवाकर बोधगया में दोबारा लगवाई. यही शाखा आज के बोधिवृक्ष की चौथी पीढ़ी मानी जाती है, जो अब भी बोधगया में मौजूद है और लोगों की आस्था का केंद्र बनी हुई है.

श्रीलंका में मौजूद है बोधिवृक्ष की निशानी

बताया जाता है कि सम्राट अशोक ने अपने बेटे महेन्द्र और बेटी संघमित्रा को बोधिवृक्ष की एक टहनी देकर श्रीलंका भेजा था, ताकि वे वहां बौद्ध धर्म का प्रचार कर सकें.अनुराधापुरम में लगाया गया वह वृक्ष आज भी वहां मौजूद है और बौद्ध आस्था का प्रतीक बना हुआ है.

Also Read: अगर आपके पास भी है दो वोटर ID कार्ड तो हो जाएं सावधान, अब चुनाव आयोग लेगा ये एक्शन

Previous article दुनिया की सबसे महंगी शराब कौन सी? एक घूंट खरीदने में बिक जाएगा लग्जरी फ्लैट
Next article गर्व से फूला CO पिता का सीना, अनुकृति UPSC फतेह कर बनीं कलेक्टर
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel