[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar News: टाइट व्यवस्था के साथ बिहार में बालू खनन शुरू, आसमान से होगी निगरानी, तुरंत दबोचे जाएंगे तस्कर

Bihar News: टाइट व्यवस्था के साथ बिहार में बालू खनन शुरू, आसमान से होगी निगरानी, तुरंत दबोचे जाएंगे तस्कर

0
Bihar News: टाइट व्यवस्था के साथ बिहार में बालू खनन शुरू, आसमान से होगी निगरानी, तुरंत दबोचे जाएंगे तस्कर

Bihar News: बिहार में बालू खनन का काम 15 अक्टूबर यानी आज से शुरू हो गया है. राज्य के उपमुख्यमंत्री और खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसको लेकर पिछले दिनों अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की थी. जहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध बालू खनन को रोकने के लिए ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाए.

विजय सिन्हा ने कहा कि विभाग के अंदर कई परिवर्तन होंगे. अवैध खनन को हर हाल में हमलोगों को रोकना होगा. उन्होंने कहा कि राजस्व को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. पिछले वर्ष सितंबर माह तक 575 करोड़ रुपये का राजस्व बालू खनन से प्राप्त हुआ था, जो इस साल सितंबर माह में बढ़कर 1034 करोड़ रुपये हो गया है. इस तरह लगभग 80% की वृद्धि देखी जा रही है.

खनन के कार्यों में पारदर्शिता को लेकर लगेंगे बैनर

मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि यह बिहार सरकार की पारदर्शिता शासन प्रशासन में बैठे पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के समर्पण और अवैध खनन पर अंकुश लगाने के कारण संभव हो पाया है. सभी पदाधिकारियों का लगातार सहयोग प्राप्त हो रहा है. 15 अक्टूबर से सभी घाटों में और सभी जिला कार्यालय में बैनर लगाए जाएंगे, ताकि खनन के कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे.

Also Read: अब एक ही मशीन करेगी दिल और दिमाग की जांच, IGIMS में खुलेगा बिहार का पहला बाइप्लेन कैथ लैब

घाटों की संख्या में 400 की वृद्धि

बता दें कि बिहार में 984 बालू घाट है, इसमें 581 पीला और 403 सफेद बालू के घाट हैं. अभी तक 373 बालू घाटों की नीलामी हो चुकी है. 611 घाटों की नीलामी की प्रक्रिया अभी चल रही है. पहले से मौजूद 580 घाट में करीब 250 बालू घाट ऐसे थे, जिनका आकार काफी बड़ा होने के कारण नीलामी नहीं हो पा रही थी. विभाग के स्तर पर समीक्षा के बाद इन घाटों को कई छोटी इकाइयों में विभाजित की गई है, इससे घाटों की संख्या में 400 की वृद्धि हुई है . इसी कारण अब बालू घाटों की संख्या 984 तक पहुंच गई है.

3600 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति का रखा गया है लक्ष्य

जानकारी के अनुसार, 237 घाटों से खनन के लिए पर्यावरणीय मंजूरी भी मिल चुकी है. मानसून शुरू होने के दौरान 15 जून को बालू खनन बंद कर दिया गया था. उस समय 152 घाटों से बालू खनन हो रहा था. अब 15 अक्टूबर से बालू खनन पर रोक समाप्त हो गया है. सरकार को उम्मीद है कि बालू खनन से और अधिक राजस्व प्राप्त होगा. वित्तीय वर्ष 2024 -25 में खनन से 3600 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

ये वीडियो भी देखें

https://youtu.be/O1AeNrdghKY?si=w471AO4uiaDI1DOP
Previous article Kal Ka Rashifal: धनु राशि वालों को उधारी चुकाने की आवश्यकता पड़ सकती है, जानें कल 16 अक्टूबर 2024 का राशिफल
Next article Tamil Nadu Board Exam 2025: तमिल नाडु बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी, यहां करें चेक
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel