[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar News: बिहार के इस जिले में बन रहा मॉडर्न रेल कोच रेस्टोरेंट, 24 घंटे मिलेगी सुविधा, जानिए कैसा मिलेगा खाना

Bihar News: बिहार के इस जिले में बन रहा मॉडर्न रेल कोच रेस्टोरेंट, 24 घंटे मिलेगी सुविधा, जानिए कैसा मिलेगा खाना

0
Bihar News: बिहार के इस जिले में बन रहा मॉडर्न रेल कोच रेस्टोरेंट, 24 घंटे मिलेगी सुविधा, जानिए कैसा मिलेगा खाना
सहरसा में बन रहा मॉडर्न रेल कोच रेस्टोरेंट, सांकेतिक तस्वीर: एक्स

Bihar News: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. कोसी डिवीजन का पहला आधुनिक रेल कोच रेस्टोरेंट पूर्वी मध्य रेलवे के सहरसा स्टेशन पर बनाया जा रहा है. रेस्टोरेंट का निर्माण कार्य जारी है. यह रेस्टोरेंट स्टेशन के नए मुख्य प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित है. इसका उद्देश्य यात्रियों के साथ-साथ आम लोगों को भी सुविधाएं प्रदान करना है.

कब तक बनकर तैयार होगा रेस्टोरेंट?

जानकारी के मुताबिक, रेस्टोरेंट के इंटीरियर डिजाइन का काम बेंगलुरु स्थित एक कंपनी को सौंपा गया है. आधुनिक सुविधाओं से लैस यह रेस्टोरेंट मार्च 2026 तक जनता के लिए खुल जाएगा. यहां स्थानीय व्यंजनों के साथ-साथ देश भर के पसंदीदा भारतीय व्यंजन 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे. इस परियोजना का संचालन सहरसा स्थित कंपनी ‘प्रकाश लॉन्ड्री सर्विस’ कर रही है. कंपनी के मालिक प्रकाश मिश्रा के अनुसार, कैंटीन पूरी तरह से मजबूत कांच से बनी होगी.

ये सभी सुविधाएं रहेंगी मौजूद

इस रेस्टोरेंट को लेकर यह भी जानकारी है कि यहां लोगों को एयरपोर्ट जैसी सुविधा मिल सकेगी. कांच से बने होने की वजह से यहां आने वाले लोगों को बेहद खास अनुभव मिल सकेगा. खुले आसमान के नीचे खाना खाने जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा. इसके अलावा बैठने की उचित व्यवस्था, वॉशरूम, सेल्फी प्वाइंट समेत अन्य व्यवस्थाएं मौजूद रहेंगी.

इंडियन के साथ चाइनीज फूड का आनंद

जानकारी के मुताबिक, यहां आने वाले लोग कई तरह के डिश का आनंद ले सकेंगे. इस रेस्टोरेंट में हर तरह के भारतीय खाने के साथ-साथ चाइनीज फूड का भी ऑप्शन मिलेगा. खास बात यह भी है कि होम डिलीवरी के साथ ऑनलाइन फूड बुकिंग की भी सुविधा लोगों को मिलेगी. सहरसा स्टेशन पर मॉडर्न रेल कोच रेस्टोरेंट के बनने से इस स्टेशन की भी खास पहचान बन सकेगी.

Also Read: Airport In Bihar: बिहार के इस हवाई अड्डा के लिए जारी हुआ नक्शा, 2360 मीटर लंबा होगा रनवे, जानिए पूरी प्लानिंग

Previous article चार बोतल शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार, 11 शराबी भी हिरासत में
Next article अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार तीन दोस्त जख्मी, दो पटना रेफर
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel