[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar News: चिराग के जीजा लापता! सांसद अरुण भारती को लेकर जमुई में लगा ऐसा पोस्टर

Bihar News: चिराग के जीजा लापता! सांसद अरुण भारती को लेकर जमुई में लगा ऐसा पोस्टर

0
Bihar News: चिराग के जीजा लापता! सांसद अरुण भारती को लेकर जमुई में लगा ऐसा पोस्टर
जमुई में लगा अरुण भारती के लापता होने का पोस्टर

Bihar News: बिहार के जमुई शहर के केके कॉलेज स्थित मुख्य द्वार पर बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब लोगों की नजर जमुई सांसद अरुण भारती के लापता होने से जुड़े पोस्टर पर पड़ी. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सबसे पहले पोस्टर देखा, जिसके बाद देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई और मामला शहर भर में चर्चा का विषय बन गया.

पोस्टर में सांसद को बताया गया है लापता

पोस्टर में सांसद अरुण भारती को लापता बताया गया है. हालांकि पोस्टर किसने चिपकाया और इसके पीछे क्या उद्देश्य है, इसका अब तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पोस्टर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ लोगों का कहना है कि यह किसी राजनीतिक संदेश या विरोध का तरीका हो सकता है, जबकि कुछ इसे शरारती तत्वों की हरकत मान रहे हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय कॉलेज गेट पर अचानक यह पोस्टर दिखाई देने के बाद लोग रुक-रुककर इसे पढ़ने लगे. कई लोगों ने मोबाइल से इसकी तस्वीरें भी लीं और सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं, जिससे मामला और तेजी से फैल गया. कुछ ही घंटों में यह पोस्टर पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया.

पुलिस ने हटवाया पोस्टर

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी हरकत में आ गई. पुलिस ने पोस्टर को हटवाया और यह पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है कि इसे किसने और कब लगाया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि पोस्टर लगाने वाले की पहचान की जा सके.

चिराग के जीजा हैं सांसद अरुण भारती

बता दें कि जमुई सांसद अरुण भारती, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बहनोई हैं. ऐसे में सांसद के नाम से इस तरह का पोस्टर सामने आना राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है और राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेज है.

फिलहाल सांसद के लापता होने जैसी किसी भी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं है. पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read: सामूहिक दुष्कर्म केस में बरी IAS संजीव हंस को मिली नई पोस्टिंग, विजयलक्ष्मी समेत 10 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर

Previous article Parenting Tips: बच्चों की परवरिश में हो रही ये छोटी गलतियां भविष्य में बन सकती हैं बड़ी परेशानी
Next article Tofu Kofta for New Year: न्यू ईयर पर जरूर ट्राई करें टोफू कोफ्ता, टेस्ट चखते ही हो जाएंगे खुश
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel