[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना अब नहीं छूटेगी ट्रेन, पटना जंक्शन पहुंचने से पहले ही मिल जाएगी ट्रेन की जानकारी

अब नहीं छूटेगी ट्रेन, पटना जंक्शन पहुंचने से पहले ही मिल जाएगी ट्रेन की जानकारी

0
अब नहीं छूटेगी ट्रेन, पटना जंक्शन पहुंचने से पहले ही मिल जाएगी ट्रेन की जानकारी
पटना जंक्शन (फाइल फोटो)

Bihar News: यात्रियों को अब पटना जंक्शन पहुंचने से पहले ही अपने ट्रेन की प्लेटफॉर्म संख्या और कोच डिटेल के बारे में जानकारी मिल जाएगी. इसके लिए बिहार के पहले मल्टी मॉडल हब में यात्रियों की सुविधा के लिए LED ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले और ऑटोमेटेड टिकट कियोस्क (टिकट विक्रेता मशीन) लगाया जाएगा.

आरामदायक होगी यात्रा

मिली जानकारी के अनुसार इस LED ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड में प्लेटफॉर्म संख्या, आगमन/प्रस्थान का समय, ट्रेन संख्या और कोच डिटेल देखेगी. इसकी वजह से यात्रियों को ट्रेन का सही समय और प्लेटफॉर्म संख्या जल्द से जल्द पता चलने से उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक और आरामदायक रहेगी.

टिकट कियोस्क का होगा विस्तार

जानकारी मिली है कि ऑटोमेटेड टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा होने से टिकट की खरीद को सरल और तेज बनाने के लिए टिकट कियोस्क का विस्तार किया जाएगा. इस कियोस्क पर यात्रियों को कुछ ही समय में टिकट मिल जाएगी, जिससे उन्हें लंबी लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी.   

टिकट लेना होगा आसान

इसके अलावा UPI, कार्ड या कोड आधारित भुगतान विकल्पों से टिकट खरीदना और अधिक आसान होगा. इस आधुनिक सुविधा की पहल से मल्टी मॉडल हब में आने वाले यात्रियों की की यात्रा और आसान हो जाएगी.  

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बहाल होगी नई सुविधा

बता दें कि मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब, जीपीओ गोलंबर के पास स्थित है. यहां यात्रियों को बस, ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों की पार्किंग जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध है. यह मल्टी मॉडल हब पटना जंक्शन से 440 मीटर लंबी भूमिगत सबवे के साथ जुड़ा हुआ है. यहां प्रतिदिन करीब 15000 यात्री यहां आते हैं, जो सबवे होते हुए पटना जंक्शन से रेल यात्रा करते हैं. यात्रियों की सुविधा का ध्यान में रखते हुए ये सुविधाएं बहाल की जाएंगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 16 जिलों में होगा मखाना की खेती का विस्तार, किसानों को होंगे ये बड़े फायदे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel