[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा! करंट की चपेट में आए चार मजदूर, ठेकेदार समेत तीन की मौत

Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा! करंट की चपेट में आए चार मजदूर, ठेकेदार समेत तीन की मौत

0
Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा! करंट की चपेट में आए चार मजदूर, ठेकेदार समेत तीन की मौत
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन

Bihar News: गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. गृह निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से ठेकेदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है.

मकान की छत की ढलाई का चल रहा था काम

जानकारी के अनुसार, गांव में एक मकान की छत की ढलाई का काम चल रहा था. छत तक मिक्सर मशीन को बिजली आपूर्ति देने के लिए तार जोड़ा जा रहा था कि तभी अचानक तेज करंट दौड़ गया. करंट की चपेट में आने से ठेकेदार और तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान त्रिलोकपुर निवासी ठेकेदार 55 वर्षीय नसरूदीन मियां, 30 वर्षीय नीरज कुमार और 48 वर्षीय बलिराम सिंह के रूप में की गई है. वहीं झुलसे मजदूर जितेंद्र सिंह का इलाज जारी है.

पूरे इलाके में छाया मातम

हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण सरकार से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं. सूचना पाकर उचकागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि गांव में यह दर्दनाक हादसा चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also Read: Bihar Election 2025: दलित बस्तियों में लालू यादव भी उतार देते थे हेलीकॉप्टर, तेजस्वी ने दोहराया वही अंदाज

Previous article Kal ka Mausam : 20 से 22 सितंबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी
Next article नवरात्रि लुक वाली इमेज बनाने के लिए Gemini Nano Banana AI पर डालें ये आसान Prompts
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel