[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar News: बिहार के किसानों के लिये बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दे दी ये बड़ी राहत

Bihar News: बिहार के किसानों के लिये बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दे दी ये बड़ी राहत

0
Bihar News: बिहार के किसानों के लिये बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दे दी ये बड़ी राहत
सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के किसानों के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भरता कम होगी. अब सौर ऊर्जा से खेतों की सिंचाई की सुविधा दी जायेगी. दरअसल, बिहार विद्युत विनियामक आयोग (Bihar Electricity Regulatory Commission) ने बिजली कंपनी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. आयोग के अध्यक्ष आमिर सुबहानी, सदस्य पी.एस. यादव और ए.के. सिन्हा की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया.

पहले फेज में इतने जिलों के लिये मिली स्वीकृति

जानकारी के मुताबिक, आयोग ने पहले फेज में नौ जिलों के 18 फीडरों को सोलरीकृत करने की स्वीकृति दी है, जिससे 60.24 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा और एक लाख से अधिक सिंचाई पंप सौर ऊर्जा से चल सकेंगे. इस योजना से किसानों को न केवल सस्ती ऊर्जा मिलेगी, बल्कि डीजल पर निर्भरता भी घटेगी.

दक्षिण और उत्तर बिहार में उत्पादित होगी इतनी बिजली

इसके साथ 405 बिजली उपकेंद्रों के अधीन 1143 कृषि और मिश्रित फीडर सोलरीकृत होंगे. इससे 1,89,352 पम्प चलेंगे और 558 मेगावाट सौर बिजली का उत्पादन होगा. उत्तर बिहार में 557 उपकेंद्रों के 2045 फीडर सोलरीकृत होंगे. इससे 2,04,060 पम्प चलेंगे और 646 मेगावाट बिजली उत्पादित होगी. पहले फेज में सोलरीकृत होने वाले फीडर बिजली कंपनी आने वाले दिनों में अन्य जिलों के फीडरों को भी स्टेप वाइज सोलरीकृत करने का प्रस्ताव आयोग को भेजेगी.

75 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में आयेंगे पैसे

बिहार के किसानों के लिये लगातार सरकार की तरफ कई खास कदम उठाये जा रहे हैं. दरअसल, बिहार के 75 लाख से ज्यादा किसानों के लिए आज बड़ा दिन है. पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त दोपहर 1 से 3 बजे के बीच सीधे उनके खातों में ट्रांसफर होगी. पटना के 1.57 लाख किसानों समेत सभी लाभार्थियों को दो-दो हजार रुपये मिलेंगे, जबकि e-KYC अधूरी होने पर कई किसानों की किस्त अटक सकती है.

Also Read: Muzaffarpur News: SKMCH के ICU के ऑक्सीजन पाइप में तेज रिसाव, स्टाफ के जुगाड़ से मरीजों की बची जान

Previous article कौन है लॉरेंस का भाई अनमोल, दर्ज हैं 18 केस, हाई-प्रोफाइल मर्डर के लिए है कुख्यात?
Next article Pink Bangles Design: कॉलेज पार्टी हो या कोई फेस्टिवल, पिंक बैंगल्स से बनाएं अपना लुक ग्लैमरस
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel