[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar News: बिहार में खुलेंगे पांच Gen-Z डाकघर, युवाओं को मिलेंगी ये खास सुविधाएं और बचत प्लान भी

Bihar News: बिहार में खुलेंगे पांच Gen-Z डाकघर, युवाओं को मिलेंगी ये खास सुविधाएं और बचत प्लान भी

0
Bihar News: बिहार में खुलेंगे पांच Gen-Z डाकघर, युवाओं को मिलेंगी ये खास सुविधाएं और बचत प्लान भी
भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में जेनजी पोस्ट ऑफिस

Bihar News: राज्य के युवाओं को डाकघरों से जोड़ने और पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से बिहार में जल्द ही पांच जेनजी (Gen-Z) डाकघर खोले जाएंगे. ये डाकघर पूर्वी भाग, उत्तरी भाग और गया क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे. मार्च महीने तक भागलपुर और मुजफ्फरपुर में दो-दो जेनजी डाकघर, जबकि गया में एक जेनजी डाकघर खोलने की योजना है.

जेनजी डाकघरों का मकसद युवाओं को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है, ताकि वे पढ़ाई के साथ नई तकनीक का इस्तेमाल कर सकें और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें. यहां युवाओं के लिए पढ़ने-लिखने, चर्चा करने और सीखने का अनुकूल माहौल तैयार किया जाएगा.

Gen-Z डाकघरों में युवाओं को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

डाक निदेशक पवन कुमार ने बताया कि जेनजी डाकघरों के जरिए युवाओं के व्यक्तित्व विकास पर खास ध्यान दिया जाएगा. इसके लिए डाकघरों को आकर्षक रंगों और आधुनिक डिजाइन में सजाया जाएगा. यहां युवाओं के लिए आरामदायक कुर्सियां, कॉफी मेकर मशीन, अखबार, मैग्जीन और जरूरी किताबें उपलब्ध रहेंगी. इसके अलावा फ्री वाई-फाई की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे युवा ऑनलाइन स्टडी मटीरियल का लाभ उठा सकेंगे.

बिहार के इन जगहों पर जेनजी डाकघर एक्टिव

फिलहाल पटना आईआईटी और भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में जेनजी डाकघर काम कर रहे हैं. डाक विभाग का फोकस शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे डाकघर खोलने पर है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इससे जोड़ा जा सके. इस साल एक और इंजीनियरिंग कॉलेज में जेनजी डाकघर खोलने की तैयारी है. आगे चलकर राज्य के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों (Educational Institute) में इसे विस्तार दिया जाएगा.

छोटे-छोटे बचत प्लान भी होगा शुरू

युवाओं को बचत की आदत डालने के लिए डाक विभाग छोटे-छोटे बचत प्लान भी शुरू कर रहा है. इन योजनाओं के तहत युवा अपनी पॉकेट मनी या पार्ट टाइम जॉब से कमाए गए पैसे डाकघरों में जमा कर सकेंगे. उच्च शिक्षा और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बचत खाते और इंश्योरेंस प्लान भी तैयार किए जा रहे हैं. डाक विभाग का मानना है कि इससे युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने में मदद मिलेगी.

Also Read: Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों को मिलेंगी 5 हजार से ज्यादा नई ANM, इसी महीने हो जाएगी पोस्टिंग

Previous article बिहार पेंशनर समाज ने प्रस्तुत किया आय-व्यय
Next article Shreyas Iyer बने मुंबई के कप्तान, जानलेवा चोट के बाद पहली बार VHT में मैदान पर दिखाएंगे दम
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel