[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar News: बिहार के इस जिले में पहली बार बनेगी 6 मंजिला ऑटोमैटिक बाइक पार्किंग, तीन जगह मिलेगी यह हाई-टेक सुविधा

Bihar News: बिहार के इस जिले में पहली बार बनेगी 6 मंजिला ऑटोमैटिक बाइक पार्किंग, तीन जगह मिलेगी यह हाई-टेक सुविधा

0
Bihar News: बिहार के इस जिले में पहली बार बनेगी 6 मंजिला ऑटोमैटिक बाइक पार्किंग, तीन जगह मिलेगी यह हाई-टेक सुविधा
सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: पटना के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. शहर में बाइक पार्किंग की परेशानी अब खत्म होने जा रही है. सड़कों पर इधर-उधर बाइक खड़ी करने से जहां दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है, वहीं चोरी या नो पार्किंग चालान का डर भी बना रहता है. इन समस्याओं का समाधान करने के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड पहली बार पटना में छह मंजिला ऑटोमैटिक मल्टी-लेवल बाइक पार्किंग बना रही है, जिसका पहला चरण 15 अगस्त से शुरू होगा.

कदमकुआं में होगी पहली शुरुआत

स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के मुताबिक सबसे पहले यह सुविधा कदमकुआं के मॉडल वेंडिंग जोन में शुरू होगी. यहां बनने वाली छह मंजिला ऑटोमैटिक मल्टी-लेवल बाइक पार्किंग पूरी तरह स्टील से तैयार होगी. हर मंजिल पर 16 बाइक खड़ी की जा सकेंगी, यानी एक यूनिट में कुल 96 बाइक पार्क होंगी. इसका आकार करीब 30 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा होगा. निर्माण का काम 15 अगस्त से शुरू होकर लगभग तीन महीने में पूरा हो जाएगा.

इन तीन जगहों पर मिलेगी सुविधा…

कदमकुआं के बाद ऐसी ही बाइक पार्किंग पटना में दो और जगह बनाई जाएगी. दूसरी पार्किंग जीपीओ गोलंबर के पास बनने वाले मल्टीमॉडल हब में और तीसरी मौर्यालोक परिसर में तैयार होगी. हर स्ट्रक्चर पर 1.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे और कुल 288 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा मिलेगी.

चार पहिया वाहनों के लिए पहले से पार्किंग की सुविधा

पटना के मौर्यलोक परिसर में पहले से ही छह मंजिला कार पार्किंग मौजूद है, जिसका उद्घाटन सीएम की प्रगति यात्रा के दौरान हुआ था. इस पार्किंग में हाइड्रोलिक लिफ्टर लगा है, जिसमें लोग अपनी कार प्लेटफॉर्म पर लगाते हैं और लिफ्टर उसे खाली जगह पर रख देता है. कार को ऊपर-नीचे करने के लिए हाइड्रोलिक शिफ्टर का इस्तेमाल होता है. यह पूरी पार्किंग ऑटोमैटिक सिस्टम से संचालित होती है.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar News: पूरे बिहार में इस दिन रहेगा हाई अलर्ट, भारी पुलिस बल की होगी तैनाती, एडीजी ने जारी की एडवाइजरी

Previous article बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य सुलझा, जानें क्यों डूबते हैं जहाज और उड़ते-उड़ते गायब हो जाते हैं प्लेन, सब काम छोड़ पढ़ें ये खबर
Next article रांची में बढ़ रहा आवारा कुत्तों का आतंक! डॉग बाइट मामलों में 59% की बढ़ोतरी
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel