[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar News: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्र अब बन रहे एडवांस, लर्निंग सेंटर के रूप में होगा डेवलप, जानिए क्या होंगे फायदे

Bihar News: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्र अब बन रहे एडवांस, लर्निंग सेंटर के रूप में होगा डेवलप, जानिए क्या होंगे फायदे

0
Bihar News: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्र अब बन रहे एडवांस, लर्निंग सेंटर के रूप में होगा डेवलप, जानिए क्या होंगे फायदे
बिहार के आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे एडवांस

Bihar News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों को लर्निंग सेंटर के रूप में विकसित किया जायेगा. ऐसा इसलिए किया जा रहा ताकि बच्चों का पोषण, बेहतर स्वास्थ्य और उन्हें पढाई के लिए तैयार किया जा सके. राज्यभर में 1 लाख 15 हजार 64 आंगनबाड़ी संचालित हैं, जिनमें 41 लाख 38 हजार 829 बच्चे नामांकित हैं.

अब तक इतनी आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिली ट्रेनिंग

जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए अब तक एक लाख दो हजार 921 सेविकाओं को इस कार्यक्रम के तहत ट्रेनिंग मिला है. पहले चरण में 13 जिलों के 35 हजार 409 सेविकाओं और दूसरे चरण में 25 जिलों के 67 हजार 512 सेविकाओं को ट्रेनिंग दिया गया है. इस तीन दिनों के ट्रेनिंग में पोषण और पढाई जैसी गतिविधियां शामिल हैं.

बच्चों को हो सकेंगे ये सभी फायदे

दरअसल, इनमें प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चों की देखभाल, तीन से 6 साल के बच्चों के सर्वांगीण विकास, मानव जीवन चक्र में पोषण की भूमिका, दिव्यांग बच्चों के समावेशन के अधिकार जैसी कई जानकारियां दी गयी. समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना प्रेयषी ने कहा है कि विभाग पहले बाल्यावस्था की देखभाल और शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए लगातार एक्टिव है. इनके समावेशी विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है.

‘आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंच रही लाभकारी योजनाएं’

वंदना प्रेयषी ने यह भी कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तमाम लाभकारी योजनाएं आसानी से पहुंचे, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है और इसे लेकर कई तरह के काम किए जा रहे है. ऐसे में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को अब एडवांस बनाया जा रहा है. कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. इससे पहले प्ले स्कूल की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों को विकसित करने की पहल भी की गई थी.

Also Read: Tej Pratap Yadav: ये कौन सी डरावनी जगह पहुंचे तेज प्रताप यादव? अंधेरे में दिखा कुछ ऐसा कि लगे भागने, दौड़ते-दौड़ते कैमरामैन भी गिरा

Previous article अब एलन मस्क से लोहा लेगा पाकिस्तान, मंत्री ने कहा- बात नहीं मानी तो ब्राजील वाला हाल करेंगे
Next article Bangles Design For Saree: साड़ी में आपका लुक दिखेगा ग्लैमरस, जब हाथों में पहनेंगी ये खूबसूरत चूड़ियां
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel