[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar News: बिहार में सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगा फ्री स्टूडेंट किट, जानें क्या-क्या रहेगा शामिल, पेरेंट्स का बोझ होगा कम

Bihar News: बिहार में सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगा फ्री स्टूडेंट किट, जानें क्या-क्या रहेगा शामिल, पेरेंट्स का बोझ होगा कम

0
Bihar News: बिहार में सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगा फ्री स्टूडेंट किट, जानें क्या-क्या रहेगा शामिल, पेरेंट्स का बोझ होगा कम
सरकारी स्कूल के बच्चे...

Bihar News: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले क्लास 1 से 12 तक के सभी बच्चों को अब मुफ्त स्टूडेंट किट मिलेगा. भागलपुर जिले के 2021 स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 4 लाख 83 हजार 408 स्टूडेंट्स को इसका लाभ मिलेगा. इस पहल से पेरेंट्स पर खर्च का बोझ कम होगा. किट बांटने की जिम्मेदारी बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने TCIL एजेंसी को दी है.

इतने बच्चों को दी जायेगी किट..

क्लास 1 और 2 के 75,748 बच्चों, क्लास 3 के 49,759 बच्चों को और क्लास 4 और 5 के 1,13,829 बच्चों, क्लास 6 से 8 तक के 1,42,257 बच्चों और क्लास 9 से 12 तक के 1,01,815 बच्चों को यह स्टूडेंट किट मिलेगा.

किट में उपलब्ध होंगी ये चीजें…

सभी क्लास के बच्चों को बैग, स्टेशनरी, पेंसिल, रबर, नोटबुक, कलर, चार्ट, ड्राइंग कापी और अन्य चीजें दिए जाएंगे. इसके अलावा बच्चों के लिए अलग-अलग किट भी तैयार किये गए हैं.

गरीब बच्चों को होगा फायदा..

बिहार शिक्षा परियोजना निदेशालय ने स्टूडेंट किट योजना के सुचारु संचालन के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) और सर्व शिक्षा अभियान को जिम्मेदारी सौंपी है. किट को बांटने और निगरानी का पूरा काम एमआईएस पोर्टल पर अपडेट होगा. कहा जा रहा कि इस योजना से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को खास लाभ मिलेगा.

स्कूल के लाइब्रेरी में मिलेंगे सभी बुक्स

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) शिव कुमार वर्मा ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सत्र 2024-25 की स्वीकृत बुक्स समय पर सभी स्कूलों तक पहुंचाई जाएं. इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद राज्य के 75,286 सरकारी स्कूलों के लाइब्रेरी में नई किताबें उपलब्ध कराएगा. इनमें क्लास 1 से 12 तक के बच्चों और शिक्षकों के लिए विज्ञान, गणित, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, इतिहास, उपन्यास और बच्चों की कहानी की किताबें शामिल होंगी. प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठा पायेंगे.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: Patna Metro: इस तारीख के बाद हो सकता है पटना मेट्रो का ट्रायल, PMRCL ने तय किया ये लक्ष्य

Previous article Son Of Sardaar 2 Box Office Collecton: 17वें दिन अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ हिट हुई या फ्लॉप, कलेक्शन देख पकड़ लेंगे माथा
Next article 9 रन के लिए बाबर आजम को तरसा रहा PCB, रोहित शर्मा के महारिकॉर्ड को तोड़ने का फिर नहीं दिया मौका
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel