[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के नए CM फेस पर सस्पेंस बरकरार, तेजस्वी बोले- जो भी बनेगा जनता के मेंडेट के खिलाफ होगा

बिहार के नए CM फेस पर सस्पेंस बरकरार, तेजस्वी बोले- जो भी बनेगा जनता के मेंडेट के खिलाफ होगा

0
बिहार के नए CM फेस पर सस्पेंस बरकरार, तेजस्वी बोले- जो भी बनेगा जनता के मेंडेट के खिलाफ होगा
तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष

Bihar New CM: बिहार की सियासत के लिए अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. राज्य के नए सीएम फेस को लेकर चर्चा तेज है. कई तरह की बयानबाजी भी हो रही है. इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के नए मुख्यमंत्री पर कहा, यहां तो सब कोई सीएम बनने में लगा हुआ है. अब कौन बनेगा, नहीं बनेगा यह हम नहीं जानते हैं. लेकिन जी भी बनेगा वह जनता के मेंडेट के खिलाफ होगा. सब नेता नीतीश जी के आवास का चक्कर लगा रहे हैं.

14 अप्रैल को बीजेपी विधायक दल की बैठक

पटना में 14 अप्रैल को बिहार बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है. यह बैठक दोपहर 2 बजे बीजेपी ऑफिस में होगी. इसमें सभी विधायक और विधान पार्षद शामिल होंगे. खास बात यह है कि इस बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे. शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है. अब वही बिहार में बीजेपी विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, बंगाल में चुनाव को लेकर कई विधायक वहां जुटे हुए हैं. लेकिन उन विधायकों से कहा गया है कि वे कल (14 अप्रैल) की बैठक में मौजूद रहें. इससे पहले आज भी जेडीयू और बीजेपी नेताओं की ताबड़तोड़ बैठकें जारी हैं.

छात्र राजद को लेकर तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

छात्र राजद को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, छात्र राजद को समाप्त कर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट का 2006 में एक निर्णय आया था कि कोई भी पार्टी अपने पार्टी के नाम से छात्र संगठन नहीं बनाएं. हमलोग जेएनयू और दिल्ली में भी चुनाव लड़ते हैं, हमारा छात्र संगठन दिल्ली में मजबूती से है.

आगे उन्होंने यह भी कहा, हमलोगों ने निर्णय लिया है कि अब हमारा छात्र संगठन जो होगा वह SSAI (Socialist Students Association Of India) होगा. यह हमारे छात्र का प्रकोष्ठ बन गया है, जो देश भर में अब काम करेगा. इसके अध्यक्ष नवल किशोर यादव होंगे, जो शिक्षक हैं. इस दौरान तेजस्वी यादव ने नया लोगो और सिंबल भी लॉन्च किया.

लैंड फॉर जॉब केस में क्या कहा?

बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, बिहार में कोई काम नहीं हो रहा है. सरकार का खजाना खाली हो चुका है. मेरे बोलने के बाद मेरी सैलरी मेरे अकाउंट में भेजी गई, अभी तक कितनो विधायक और सदस्यों की सैलरी सरकार ने नहीं दिया है.

साथ ही लैंड फॉर जॉब केस में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर कहा, यह ज्यूडिशियल मामला है. हमलोग इसका जवाब कोर्ट में देंगे. कोर्ट के फैसले पर हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.

Also Read: पूर्णिया और किशनगंज में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट जारी

Previous article जमशेदपुर पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार
Next article नारी शक्ति की मिसाल बनी सिमडेगा की संतोषी कुमारी, प्रधानमंत्री से वर्चुअल संवाद का मिला मौका
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel