[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने RJD और कांग्रेस पर साधा जोरदार निशाना, बोले- एक क्रेडिट खोर तो दूसरा क्रेडिट चोर

Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने RJD और कांग्रेस पर साधा जोरदार निशाना, बोले- एक क्रेडिट खोर तो दूसरा क्रेडिट चोर

0
Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने RJD और कांग्रेस पर साधा जोरदार निशाना, बोले- एक क्रेडिट खोर तो दूसरा क्रेडिट चोर
सम्राट चौधरी

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ तेज हो गई है. सरकार की किसी भी नई पहल या घोषणा को लेकर विपक्ष इसे अपनी पुरानी मांग बताते हुए उसका क्रेडिट लेने की कोशिश में जुटा है. इसी मुद्दे को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला.

सम्राट चौधरी ने पोस्ट में क्या लिखा

सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस और राजद को आड़े हाथों लिया. उन्होंने लिखा, “बिहार में 15 साल तक लालू प्रसाद यादव का वह बदनाम 90 का दशक रहा और उससे पहले 40 साल कांग्रेस ने शासन किया, जिससे बिहार पिछड़ता चला गया. केंद्र में भी 2014 तक राजद-कांग्रेस की साझेदारी में सरकार रही, लेकिन तब न तो रोजगार आया, न कारोबार बढ़ा, न जातिगत जनगणना हो सकी और न ही युवाओं के लिए बिहार में अवसर तैयार किए गए.”

उपमुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “आज एनडीए सरकार अगर कोई काम करती है तो ये लोग तुरंत सामने आकर उसे अपना बताने लगते हैं. अगर वाकई इन्होंने अपने शासन में कुछ किया होता, तो अब क्रेडिट के लिए इतनी बेचैनी नहीं दिखानी पड़ती. राजद और कांग्रेस- एक क्रेडिट खोर और दूसरा क्रेडिट चोर बन चुके हैं.”

Image 81
सम्राट चौधरी x पोस्ट

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सोमवार को सीएम नीतीश ने किया था ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने की घोषणा की थी. इसे मंगलवार को मंजूरी भी मिल गई. सीएम के ऐलान के तुरंत बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए उसे नकलची सरकार कहा था. उन्होंने दावा किया कि डोमिसाइल नीति को लेकर एनडीए पहले विरोध करता था, लेकिन अब उसी मांग को अपनाकर हमारी नीतियों की नकल कर रहा है.

तेजस्वी ने आगे कहा, “20 वर्षों की एनडीए सरकार की न तो कोई दूरदृष्टि रही और न ही कोई स्पष्ट नीति. आज वही सरकार हमारी बातों, घोषणाओं और सुझावों को अपनाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है. बिहार की जनता इसे अच्छी तरह समझ रही है.”

इसे भी पढ़ें: बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में 9 अगस्त तक येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Previous article बरौली के प्रेम नगर में 13 अगस्त को होगी बिहार बदलाव सभा
Next article Viral Post: सैलरी विवाद को लेकर TCS ऑफिस के बाहर फुटपाथ पर सो गया कर्मचारी, कंपनी ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel