[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून ने दी एंट्री, इस हफ्ते पूरे राज्य में भयंकर बारिश का अलर्ट, मचेगी तबाही ?

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून ने दी एंट्री, इस हफ्ते पूरे राज्य में भयंकर बारिश का अलर्ट, मचेगी तबाही ?

0
Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून ने दी एंट्री, इस हफ्ते पूरे राज्य में भयंकर बारिश का अलर्ट, मचेगी तबाही ?
Bihar Monsoon

Bihar Monsoon Update: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है. 24 घंटे के भीतर बिहार में मानसून एक्टिव होने की चेतावनी जारी कर दी गई है. किसी भी समय अगले 24 घंटे के अंदर बिहार में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा. जैसा कि, पहले ही अनुमान लगाता गया था कि, बिहार में मानसून की एंट्री पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते होगी. ऐसे में अब परिस्थितियां भी अनुकूल बनने लगी है. सीमांचल इलाके में बारिश का दौर शुरू हो गया है. अगले चार से पांच दिनों में बारिश से जुड़ी गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई जा रही है. ऐसी स्थिती को देखते हुए पटना से लेकर किशनगंज और गया से लेकर मोतिहारी तक अलर्ट जारी कर दिया गया है.

राजधानी पटना तक दिखेगा असर

इधर, मौसम विभाग की माने तो, आज यानि कि मंगलवार और बुधवार के बीच मानसून एक्टिव हो जाएगा. फिलहाल, यह पश्चिम बंगाल में बिहार की सीमा के पास पहुंच चुका है. सीमांचल के रास्ते मानसून का प्रवेश हो गया है, जिसके बाद राजधानी पटना तक इसका असर दिखेगा. जिसके बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकेगी. बता दें कि, पिछले साल करीब 5 दिन मानसून बिहार में देरी से पहुंचा था. 2024 में 20 जून को इसने सीमांचल के रास्ते बिहार में प्रवेश किया था. हालांकि, इस साल भी थोड़ी-बहुत ऐसी ही संभावना जताई जा रही है.

पूरे बिहार के लिए अलर्ट जारी

वहीं, मौसम विभाग की ओर से मानसून को लेकर पूरे बिहार में अलर्ट जारी कर दिया गया है. विभाग की माने तो, अगले हफ्ते पूरे बिहार में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात का दौर देखने के लिए मिल सकता है. उत्तर बिहार और कोसी-सीमांचल के क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट तो वहीं राजधानी पटना समेत दक्षिण और पश्चिम बिहार के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा बुधवार से सीमांचल में अति भारी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान भागलपुर, गया, समेत आस-पास के जिलों में भी अच्छी-खासी बारिश हो सकती है. राजधानी पटना में 19 जून से भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई गई.

Also Read: Bihar Teacher: बिहार के 18 शिक्षकों के खिलाफ एक साथ कार्रवाई, वेतन काटने के निर्देश

Previous article Sawan Somwar 2025 Date: कब से कब तक रहेगा सावन का पावन महीना
Next article Sunjay Kapur Photo: तीसरी पत्नी ने पोस्ट की थी संजय संग अपनी आखिरी तसवीर, बाप-बेटे की बॉन्डिंग देख जरूर हो जाएंगे इमोशनल
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel