[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में झमाझम बारिश के साथ आंधी-वज्रपात का अलर्ट; इस हफ्ते गर्मी से मिलेगी राहत

पटना में झमाझम बारिश के साथ आंधी-वज्रपात का अलर्ट; इस हफ्ते गर्मी से मिलेगी राहत

0
पटना में झमाझम बारिश के साथ आंधी-वज्रपात का अलर्ट; इस हफ्ते गर्मी से मिलेगी राहत
पटना में हुई झमाझम बारिश

Bihar Monsoon Rain Alert: बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की हैं. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए नए लो प्रेशर एरिया के कारण राज्य के मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को राजधानी पटना समेत 20 जिलों में आंधी, तेज बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. रविवार को भी पटना और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली.

इस सप्ताह बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न वायुदाब क्षेत्र के कारण बिहार में मानसून फिर (Patna Weather) से सक्रिय हो सकता है. इस सिस्टम के प्रभाव से पुरवा हवा का प्रवाह तेज हुआ है. रविवार दोपहर पटना सहित कई इलाकों में अचानक बादल छाए और कुछ मिनटों तक अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे सप्ताह राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं.

तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण और पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है. औरंगाबाद, रोहतास और भभुआ जिलों में सोमवार को भारी बारिश (Bihar Monsoon) होने की संभावना जताई गई है. प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. तेज हवाओं और जलजमाव की स्थिति भी बन सकती है.

Imd
येलो अलर्ट जारी

पटना समेत 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पटना सहित 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और खुले मैदान, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है.

मध्य और दक्षिण बिहार के जिले

  • पटना
  • गया
  • जहानाबाद
  • नालंदा
  • नवादा
  • अरवल
  • शेखपुरा
  • लखीसराय
  • जमुई

पूर्वी बिहार के जिले

  • भागलपुर
  • बांका
  • मुंगेर
  • कटिहार

शाहाबाद क्षेत्र के जिले

  • भोजपुर
  • बक्सर
  • भभुआ
  • रोहतास
Imd2

Bihar Monsoon Rain Alert: : 55 प्रतिशत बारिश की कमी ने बढ़ाई चिंता

हालांकि नए मौसम सिस्टम से बारिश की उम्मीद बढ़ी है, लेकिन अब तक के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं. इस वर्ष बिहार में सामान्य से लगभग 55 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. कम वर्षा के कारण कई जिलों में सूखे जैसे हालात बन गए हैं और कृषि कार्य भी प्रभावित हुए हैं. ऐसे में सोमवार से शुरू होने वाला बारिश का नया दौर किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है.

ALSO READ: आज का ओपीडी : पटना के बड़े अस्पतालों में किस विभाग में कौन डॉक्टर हैं मौजूद, देखें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel