[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पीएम की अपील के बाद बिहार में बदल रही मंत्रियों की सवारी, कोई ई-रिक्शा से पहुंच रहा दफ्तर तो कोई घटा रहा काफिला

पीएम की अपील के बाद बिहार में बदल रही मंत्रियों की सवारी, कोई ई-रिक्शा से पहुंच रहा दफ्तर तो कोई घटा रहा काफिला

0
पीएम की अपील के बाद बिहार में बदल रही मंत्रियों की सवारी, कोई ई-रिक्शा से पहुंच रहा दफ्तर तो कोई घटा रहा काफिला
ई-रिक्शा में मंत्री शैलेंद्र

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर अब बिहार सरकार के मंत्रियों पर भी दिखने लगा है. राज्य के कई मंत्री अब सादगी और वैकल्पिक परिवहन का संदेश देने के लिए ई-रिक्शा और छोटे वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं कुछ मंत्रियों ने अपने वीआईपी काफिलों को भी छोटा करना शुरू कर दिया है.

ई-रिक्शा से दफ्तर पहुंचे पथ निर्माण मंत्री

बुधवार को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र अपने सुरक्षाकर्मियों और एस्कॉर्ट टीम के साथ ई-रिक्शा से विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय पहुंचे. सबसे खास बात यह रही कि सिर्फ मंत्री ही नहीं, बल्कि उनके साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी भी बड़ी गाड़ियों के बजाय ई-रिक्शा में सफर करते दिखाई दिए. इस तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा.

‘सप्ताह में दो दिन ई-रिक्शा या साइकिल से चलेंगे’

दफ्तर पहुंचने के बाद मंत्री ने कहा कि देश प्रदूषण और ईंधन संकट जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है. ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों को खुद उदाहरण पेश करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर लोग छोटी दूरी के लिए बड़ी गाड़ियों की जगह साइकिल, ई-रिक्शा या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, तो पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा. मंत्री ने यह भी कहा कि वे सप्ताह में दो दिन ई-रिक्शा या साइकिल से चलने की कोशिश करेंगे.

‘वीआईपी कल्चर से बाहर निकलना चाहिए’

इंजीनियर शैलेन्द्र ने कहा कि नेताओं को जनता से जुड़ने के लिए दिखावे और वीआईपी कल्चर से बाहर निकलना चाहिए. उनका कहना था कि प्रधानमंत्री लगातार स्वच्छ और वैकल्पिक परिवहन को बढ़ावा देने की बात करते रहे हैं और हर व्यक्ति को अपनी जीवनशैली में छोटे बदलाव लाने चाहिए.

तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना

इस दौरान मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को भी अपने लंबे-चौड़े काफिलों को कम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष के नेता भी ई-रिक्शा और छोटे वाहनों का इस्तेमाल करेंगे, तो समाज में अच्छा संदेश जाएगा.

शिक्षा मंत्री भी पहुंचे थे ई-रिक्शा से

इससे पहले बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी ई-रिक्शा से अपने कार्यालय पहुंचे थे. वे भी सुरक्षाकर्मियों के साथ सचिवालय पहुंचे थे.

Also Read: TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री बोले- जल्द जारी होगा शेड्यूल, आंदोलन नहीं, तैयारी पर दें ध्यान

Previous article क्या आपका बच्चा भी हर समय मोबाइल के लिए करता है जिद? इन 5 स्मार्ट ट्रिक्स से छुड़ाएं उसकी स्मार्टफोन की लत
Next article सुपौल में स्टार्टअप और व्यावसायिक क्रांति: महिला ITI में GST, IPR और कंपनी रजिस्ट्रेशन पर लगी ‘लीगल क्लिनिक’
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel