[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna Metro: पटना मेट्रो 15 अगस्त से होगी पटरी पर, बिहार के मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Patna Metro: पटना मेट्रो 15 अगस्त से होगी पटरी पर, बिहार के मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

0
Patna Metro: पटना मेट्रो 15 अगस्त से होगी पटरी पर, बिहार के मंत्री ने किया बड़ा ऐलान
Patna Metro Update

Patna Metro: बिहार के समस्तीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राजधानी पटना में बहुप्रतीक्षित मेट्रो सेवा 15 अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि मेट्रो परियोजना का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और इसे समय पर पूरा करने के लिए वह स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं. मिश्रा ने कहा, “राजधानी पटना को मेट्रो सिटी बनाना हमारा लक्ष्य है, और इसी दिशा में तेजी से काम हो रहा है. यह प्रोजेक्ट राजधानी के ट्रैफिक सिस्टम में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा.”

एनडीए को लेकर किया चुनावी दावा

राज्य की सियासी हलचल पर बोलते हुए जीवेश मिश्रा ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा और प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा. उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य 225 सीटों पर जीत हासिल करना है. बिहार की जनता हमारे साथ है, और हमें पूरा भरोसा है कि इस बार रिकॉर्ड बहुमत के साथ वापसी करेंगे.”

तेजस्वी यादव पर तीखा हमला

मंत्री मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “तेजस्वी को पहले अपने घर की लड़ाई सुलझानी चाहिए. लालू यादव और तेजस्वी ने मिलकर तेज प्रताप यादव को घर से बाहर कर दिया है. अब तेज प्रताप को ही हुंकार भरनी होगी. ” उन्होंने कहा कि विपक्ष का चेहरा जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुका है और अब कोई भी उनके बहकावे में नहीं आने वाला.

दरभंगा लाठीचार्ज पर जांच का भरोसा

दरभंगा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना पर भी मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी और एसपी को CCTV फुटेज की जांच करने का निर्देश दिया गया है. “कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा,” उन्होंने साफ किया.

इस दौरान जीवेश मिश्रा का आक्रामक रुख और मेट्रो सेवा को लेकर आत्मविश्वास लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. अब देखना यह होगा कि वादे और हकीकत के बीच फासला कितना जल्दी पाटा जा सकेगा.

Also Read: भीषण लू से जल रहा बिहार, इन 32 जिलों में खतरे की घंटी! जानिए कब से मिलेगी जानलेवा गर्मी से राहत

Previous article क्या सोनम को अब हो रहा है अफसोस? पुलिस स्टेशन के अंदर अजीबो-गरीब हरकत करते हुए वीडियो आया सामने
Next article यूपी में गुमनाम नहीं रहेंगी रेहड़ी-फड़ की दुकानें, नगर निगम का आदेश- ‘पहचान सार्वजनिक करना अनिवार्य’
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel