[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Deepak Prakash Wife: कौन हैं जींस-शर्ट वाले मंत्री की पत्नी साक्षी मिश्रा कुशवाहा? खूबसूरती में मॉडल को देती हैं टक्कर

Deepak Prakash Wife: कौन हैं जींस-शर्ट वाले मंत्री की पत्नी साक्षी मिश्रा कुशवाहा? खूबसूरती में मॉडल को देती हैं टक्कर

0
Deepak Prakash Wife: कौन हैं जींस-शर्ट वाले मंत्री की पत्नी साक्षी मिश्रा कुशवाहा? खूबसूरती में मॉडल को देती हैं टक्कर
दीपक प्रकाश और उनकी पत्नी की तस्वीर

Deepak Prakash Wife: बिहार की राजनीति में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी चेहरे की हो रही है, तो वह हैं उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और नीतीश की नई कैबिनेट में मंत्री बने दीपक प्रकाश. शपथ ग्रहण समारोह में जींस-शर्ट पहनकर पहुंचे दीपक प्रकाश अपनी सादगी और युवा छवि के कारण पूरे देश में वायरल हैं. लेकिन अब उनकी पत्नी साक्षी मिश्रा कुशवाहा भी चर्चा में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनकी प्रोफाइल खंगाल रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि आख‍िर बिहार के नये युवा मंत्री दीपक प्रकाश की पत्नी कौन हैं?

कौन हैं साक्षी मिश्रा कुशवाहा?

साक्षी मिश्रा कुशवाहा दीपक प्रकाश की पत्नी हैं. वे उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. उनके पिता एसएन मिश्रा रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं. साक्षी खुद एक सोशल वर्कर हैं. वे कई सालों से सोशल एक्टिविटीज और Women Empowerment से जुड़े काम करती रही हैं. राजनीतिक घराने से आने के नाते अपने ससुर उपेंद्र कुशवाहा के लिए चुनाव में प्रचार करते नजर आती हैं. साक्षी बेबाक हैं और जमीन से जुड़ी हुई महिला हैं. उनकी सास यानि दीपक प्रकाश की मां सासाराम विधानसभा से चुनावी मैदान में थी. इस दौरान भी साक्षी चुनाव प्रचार करते नजर आईं.

Deepak Prakash Wife 4
दीपक प्रकाश की पत्नी

ब्राह्मण परिवार से आती हैं साक्षी

साक्षी ब्राह्मण परिवार से आती हैं. वहीं उनके पति दीपक कुशवाहा जाति से ताल्लुक रखते हैं. साक्षी और दीपक ने लव मैरिज की है. शादी के बाद वे अपना नाम साक्षी मिश्रा कुशवाहा लिखने लगीं. खूबसूरती में साक्षी किसी भी मॉडल को टक्कर दे सकती हैं. दीपक के कुछ करीबी बताते हैं. वे बहुत सरल जीवन जीते हैं. इसी सादगी से प्रभावित होकर साक्षी ने उन्हें अपना लाइफ पार्टनर बनाने का फैसला लिया था. शादी के बाद से वे पटना में ही रहती हैं.

Deepak Prakash Wife 8
ब्राह्मण परिवार से आती हैं साक्षी

इंजीनियरिंग की पढ़ाई और कॉर्पोरेट करियर के बाद राजनीति में एंट्री

दीपक प्रकाश 37 साल के हैं. पटना से 10वीं और 12 वीं की पढ़ाईं करने के बाद उन्होनें 2011 में एमआईटी मणिपाल से बीटेक की डिग्री पूरी की. उन्होंने मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में किया. उसके बाद नौकरी छोड़कर दीपक ने अपना बिजनेस शुरू किया. हालांकि, राजनीति में वे कभी एक्टिव नहीं रहे हैं. बिहार चुनाव 2025 में पहली बार लोगों के बीच नजर आए. जब वे अपनी मां स्नेहलता कुशवाहा के साथ सासाराम में प्रचार कर रहे थे. अब वे बिहार सरकार में मंत्री बनाए गए हैं. उन्हें पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

Deepak Prakash Wife 3
अपने पति के साथ साक्षी

Also Read: Bihar Politics: जहर मैंने पी लिया, तकलीफ उन्हें है कि मैं फिर से जी गया…, उपेंद्र कुशवाहा ने शायराना अंदाज में किसे दिया जवाब

Previous article Bigg Boss 19 Winner: फराह खान के बयान ने बढ़ाई हलचल, बताया- कौन बन सकता है ‘बिग बॉस 19’ का विनर?
Next article Bridal Sneakers Designs: इस वेडिंग सीजन दुल्हनें सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं ये ट्रेंडिंग, कम्फर्ट और सुपर ग्लैम ब्राइडल स्नीकर्स
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel