[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार जमीन सर्वे में अधिकारी कर रहे खेला, पहले तीन दिन में मिल जाता था खतियान, अब चक्कर काट रहे लोग

बिहार जमीन सर्वे में अधिकारी कर रहे खेला, पहले तीन दिन में मिल जाता था खतियान, अब चक्कर काट रहे लोग

0
बिहार जमीन सर्वे में अधिकारी कर रहे खेला, पहले तीन दिन में मिल जाता था खतियान, अब चक्कर काट रहे लोग
bihar land survey

Bihar Land Survey: जमीन सर्वे के लिए स्व-घोषणा और वंशावली जमा करने का काम शुरू हो गया है. लेकिन, रैयतों के बीच एक बड़ी समस्या आ रही है. जिला अभिलेखागार से खतियान की प्रति समय से नहीं मिल पा रही है. बता दें कि पहले जो खतियान अधिकतम तीन दिनों में मिल जा रहा था, वह अब 20 दिन में भी नहीं मिल पा रहा है. जिससे जरूरतमंद काफी परेशान हैं.

जानकारी के मुताबिक रैयत जिला अभिलेखागार कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं. सर्वे कर्मी गावों में घूमकर रैयतों को अपने कागजात को जमा कराने के लिए अपील कर रहे हैं. लेकिन खतियान नहीं मिलने से रैयतों को कागजात जमा करने में काफी परेशानी हो रही है.

मंत्री डिजिटलाइज्ड कॉपी लेने की कर रहे अपील

सिविल कोर्ट गोपालगंज के एडवोकेट ओम प्रकाश मणि त्रिपाठी, नरसिंह प्रसाद वर्मा, आदि का कहना है कि प्रदेश के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल बार-बार खतियान तथा अन्य दस्तावेजों की डिजिटाइज्ड कॉपी उपलब्ध रहने की बात लोगों से कह रहे है. साथ हीं ऑनलाइन माध्यम से पेपर निकालने की अपील भी कर रहे हैं. लेकिन, जिला अभिलेखागार कार्यालय से डिजिटलाइज्ड कॉपी नहीं मिल पा रही है. जिससे लोगों को ऑफलाइन मोड में ही खतियान की कॉपी निकालने को चक्कर लगाना पड़ रहा है.

Also Read: बिहार जमीन सर्वे में कैथी लिपी बनी समस्या, जानिए सरकार ने क्या रास्ता निकाला…

2022 में प्रक्रिया हुई शुरू, लेकिन अभी तक व्यवस्था लागू नहीं

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा 31 मार्च 2022 को हीं भेजे पत्र के माध्यम से ऑनलाइन नागरिक सेवाओं के डिजिटाइज्ड राजस्व अभिलेखों की डिजिटली हस्ताक्षरित प्रति उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी. इसके लिए निदेशालय द्वारा 2 मई 2022 को भेजे गए पत्र के माध्यम से नागरिकों द्वारा ऑनलाइन भू अभिलेखों को प्राप्त करने के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर ऑनलाइन विधि से ही डिजिटली साइन करने के लिए पदाधिकारियों को प्राधिकृत कर दिया था.

लेकिन, इसके बाद भी अभी तक जिलों में डिजिटलाइज्ड कॉपी मिलने की व्यवस्था लागू नहीं की गई है. जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे रवाना

https://www.youtube.com/watch?v=DaD-9xyXhrU
Previous article झारखंड के सपनों को साकार करेंगे, 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद बोले पीएम मोदी
Next article Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी ने किया गदर डांस, हरियाणवी डांसर की अदाएं देख दीवाने हुए, देखें VIDEO
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel