[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Kisan: बिहार के किसान होंगे हाइटेक, इस जिले में दी जायेगी ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग, जानिए क्या होगा फायदा

Bihar Kisan: बिहार के किसान होंगे हाइटेक, इस जिले में दी जायेगी ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग, जानिए क्या होगा फायदा

0
Bihar Kisan: बिहार के किसान होंगे हाइटेक, इस जिले में दी जायेगी ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग, जानिए क्या होगा फायदा
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Kisan: बिहार के किसानों को हाइटेक बनाया जा रहा है. कई आधुनिक तकनीकें लाई जा रही हैं, जिससे किसानों के समय की बचत हो रही और साथ में उन्हें ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. दरअसल, जहानाबाद में किसानों को पंचायत स्तर पर ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग दी जायेगी. ऐसे में जिले में अब आधुनिक तरीके से खेती की जायेगी.

ड्रोन से कर सकेंगे दवा और खाद का छिड़काव

जहानाबाद में किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र की मदद से पंचायत स्तर पर ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग दी जायेगी. इससे किसानों को यह फायदा हो सकेगा कि किसान खुद कृषि ड्रोन से दवा और खाद का छिड़काव कर पायेंगे. दरअसल, अब तक खेतों में दवा और खाद का छिड़काव करने के लिए किसान 300 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से ड्रोन का किराया देते हैं. लेकिन, ट्रेनिंग लेने के बाद उनकी यह दिक्कत दूर होगी और किसान खुद से ही यह काम कर सकेंगे.

इस तारीख को शिविर संभावित

जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद के पंचायतों में 3 से 18 अक्टूबर तक शिविर से किसानों को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग दी जानी है. हालांकि, यह तारीख फिलहाल संभावित है. बिहार में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को ट्रेनिंग दी जायेगी. दरअसल, कृषि विभाग और इफको के माध्यम से लोगों को ड्रोन उपलब्ध कराया गया है.

घंटों का काम होगा मिनटों में

किसानों के हित में यह तकनीक बेहद खास मानी जा रही है. यह ड्रोन का विकल्प किसानों के लिए बेहतर माना जा रहा है. जिस काम को करने में अभी किसानों को घंटों समय लगते हैं, उसी काम को कुछ मिनटों में ही पूरा किया जा सकेगा. इसके साथ ही उन्हें मेहनत भी ज्यादा नहीं करनी पड़ेगी. दरअसल, ड्रोन तकनीक से फसलों का बेहतर प्रबंधन हो पाता है, जिससे फसल की उपज बढ़ती है.

किसानों के लिए बेहद फायदेमंद

कृषि वैज्ञानिक की माने तो, ड्रोन उड़ान भरने से पहले सॉफ्टवेयर का उपयोग कर खेत का नक्शा बनाया जाता है. इसके साथ ही ड्रोन का रूट और मात्रा इससे बता दिया जाता है, जिसके बाद ड्रोन खुद ही उस रास्ते पर अपना काम करता जाता है. इस तरह से यह तकनीक किसानों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है.

Also Read: Bihar Election 2025: आज कटिहार में ओवैसी करेंगे 30 किलोमीटर का रोड शो, अलर्ट मोड पर प्रशासन

Previous article Video: अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, पटना एयरपोर्ट के पास काफिले में घुसी कार
Next article MPSC ने स्थगित की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, नई डेट पर ये है अपडेट
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel