[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Rain Alert: बिहार के 37 जिलों में भयंकर बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार के 37 जिलों में भयंकर बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
Bihar Rain Alert: बिहार के 37 जिलों में भयंकर बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Rain Alert

Bihar Heavy Rain Alert: उत्तर-पूर्वी भारत में हो रही भारी बारिश का असर अब बिहार में भी साफ तौर पर नजर आने लगा है. राज्य के कई जिलों में बीते दो दिनों से लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने बुधवार को बिहार के 17 जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जैसे जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

पटना समेत 20 जिलों में आंधी बारिश की संभावना

पटना समेत 20 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, इस मौसम बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि, उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही.

21 May Weather
Bihar rain alert: बिहार के 37 जिलों में भयंकर बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी, imd ने जारी किया अलर्ट 3

वज्रपात बना जानलेवा, दो दिन में 7 लोगों की मौत

राज्य में आकाशीय बिजली का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है. सुपौल में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, इससे पहले अररिया में दो और मधेपुरा में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी. मधेपुरा में एक महिला की जान पेड़ गिरने से गई, जब आंधी तेज थी.

अररिया में जलजमाव, रक्सौल में हल्की बारिश

अररिया जिले में मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. घुटनों तक भरे पानी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. रक्सौल और सुपौल में भी तेज बारिश और हवाओं के कारण पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं.

तापमान में गिरावट, लेकिन गर्मी बनी चुनौती

जहां एक ओर बारिश ने तापमान को थोड़ी राहत दी है, वहीं उमस ने परेशानियां बढ़ा दी हैं. बीते 24 घंटे में रोहतास 41 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा. गया में तापमान 39.8 डिग्री और पटना में 36.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और खराब मौसम के दौरान घरों में रहने की सलाह दी है.

Also Read: बिहार में 12 IAS और 6 IPS अधिकारियों का तबादला, UPSC टॉपर शुभम को भागलपुर में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Previous article उजड़ती अरावली और जलवायु परिवर्तन की मार
Next article विज्ञान और गणित में लड़कियां
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel