[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Ka Mausam: बिहार में कंपकंपी वाली ठंड का जानिये बड़ा कारण, 4 से 5 दिनों के लिये अलर्ट, तस्वीरों में देखिए प्रशासन की खास तैयारी

Bihar Ka Mausam: बिहार में कंपकंपी वाली ठंड का जानिये बड़ा कारण, 4 से 5 दिनों के लिये अलर्ट, तस्वीरों में देखिए प्रशासन की खास तैयारी

0
Bihar Ka Mausam: बिहार में कंपकंपी वाली ठंड का जानिये बड़ा कारण, 4 से 5 दिनों के लिये अलर्ट, तस्वीरों में देखिए प्रशासन की खास तैयारी
पटना में ठंड को लेकर अलाव की व्यवस्था

Bihar Ka Mausam: बिहार में कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है. पिछले दो दिनों से बिहार के ज्यादातर इलाके में सूरज के दर्शन तक नहीं हुए हैं. दिन और रात के तापमान में भी कुछ खास अंतर देखने के लिये नहीं मिल रहा.

कैसा रहेगा 4 से 5 दिनों तक तापमान?

मौसम विभाग की माने तो, अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के अनेक जगहों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. साथ ही अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है.

Shivering Cold 1
पटना में अलाव की व्यवस्था

जिला प्रशासन एक्शन में

ऐसे में पटना में प्रशासन की तरफ से लोगों के लिये खास व्यवस्था की गई है. दरअसल, जिला प्रशासन ने कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था की है ताकि लोगों को राहत मिल सके. इसके साथ ही कई जगह रैन बसेरे बनाये गए हैं. ताकि गरीब-गुरबों को किसी तरह की परेशानी ना हो.

Shivering Cold 2

गरीब-गुरबों के लिये व्यवस्था

पटना के कई इलाकों की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रैन बसेरों में तमाम सुविधाएं दी गई है. इसके साथ ही कई चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है. जहां लोगों की भीड़ भी देखी जा सकती है.

Shivering Cold 3

बिहार में कड़ाके की ठंड की वजह

कड़ाके की ठंड को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, जो जम्मू और उसके आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है, वह अभी भी बना हुआ है. उत्तरी भारत के ऊपर औसत समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर 100 नॉट्स तक की कोर हवाओं वाली सबट्रॉपिकल पछुआ जेट स्ट्रीम बनी हुई है.

बिहार में कोहरे को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के अनेक जगहों पर मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाए होने की संभावना है. ऐसी स्थिति में विजिबिलिटी कम होने के कारण लोगों से सावधानी बरतते हुए गाड़ी चलाने की अपील की गई.

Also Read: Bihar Road Accident: बिहार में हाई स्पीड ट्रक ने डीएसपी की गाड़ी को उड़ाया, इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर

Previous article Train Accident Video : राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए हाथी, 8 की मौत, वीडियो आया सामने
Next article कोहरे की मार से रेल और हवाई सफर बेहाल, 32 ट्रेनें लेट और 15 से अधिक फ्लाइट्स रद्द
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel