[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के सभी जिलों में 7 और 8 अप्रैल को बारिश और तूफान का डबल अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

बिहार के सभी जिलों में 7 और 8 अप्रैल को बारिश और तूफान का डबल अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

0
बिहार के सभी जिलों में 7 और 8 अप्रैल को बारिश और तूफान का डबल अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल
बिहार में 7 और 8 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक कई जिलों में मौसम बिगड़ सकता है. तेज हवा, बारिश, बिजली गिरने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. आइये जानते हैं बिहार के किस जिले में कौन सा अलर्ट जारी हुआ है?

7 अप्रैल को किस जिले में कैसा रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 7 अप्रैल को उत्तर बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल हैं.

दक्षिण और पूर्व बिहार के जिलों जैसे पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

8 अप्रैल को ऐसा रहेगा मौसम का हाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 8 अप्रैल को भी लगभग यही स्थिति बनी रहेगी. उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में येलो अलर्ट किया गया है. पटना, नालंदा, गया, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास और कैमूर जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन और ओलावृष्टि की भी संभावना है.

इसे भी पढ़ें: समस्तीपुर तक सप्तक्रांति एक्सप्रेस के विस्तार का विरोध, जानिए क्या है मामला

Previous article नई दिल्ली में ‘शबरी के राम’ कार्यक्रम, अर्जुन मुंडा ने भक्ति और समानता का दिया संदेश
Next article DC vs MI: क्या बारिश बिगाड़ सकती है खेल? जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel