[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 16 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है एक्टिव, जानिए बिहार के मौसम पर कैसा पड़ेगा असर?

16 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है एक्टिव, जानिए बिहार के मौसम पर कैसा पड़ेगा असर?

0
16 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है एक्टिव, जानिए बिहार के मौसम पर कैसा पड़ेगा असर?
बिहार का मौसम अपडेट

Bihar Ka Mausam: बिहार से अब धीरे-धीरे ठंड की विदाई हो रही है. ठंड को लेकर तापमान भी सामान्य हो गया है. सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस हो रही है. लेकिन दोपहर के दौरान अच्छी धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान जारी किया गया है.

क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालयी इलाके में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. लेकिन इस पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार के मौसम पर कुछ खास पड़ने की संभावना नहीं जताई गई है. इसके साथ ही अगले 5 दिनों तक मौसम को लेकर संभावना जताई गई है कि आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा. इसके साथ ही तेज धूप के कारण धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.

बिहार से कब तक होगी ठंड की विदाई?

मौसम विभाग की माने तो, 20 फरवरी तक बिहार से ठंड की विदाई हो सकती है. इससे पहले राज्य के किसी भी जिले में बारिश या फिर कनकनी वाली ठंड को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि पिछले कुछ दिनों में राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके साथ ही आने वाले दिनों में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा सकता है.

इस साल ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना

मौसम विभाग की तरफ से यह भी संभावना जताई गई है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ सकती है. अगले शनिवार तक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके अलावा अभी से ही नदियों का पानी कम होने लगा है. पिछले 24 घंटे में तापमान को लेकर मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि वाल्मिकीनगर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, अगवानपुर, डेहरी और औरंगाबाद के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Image 120

Also Read: बिहार में जमीन के पुराने दस्तावेज इस महीने से कर सकेंगे डाउनलोड, ऑफिस का चक्कर खत्म

Previous article पीएम गतिशक्ति योजना से बदलेगा बिहार का हवाई नक्शा, सुल्तानगंज बनेगा नया हब
Next article कौन है भविता मांडवा, जो ब्रिटिश वोग मैगजीन पर छपने वाली दूसरी भारतीय महिला बनी? 
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel