[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Ka Mausam: पटना के लोग अगले 7 दिनों के लिए हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया पूरे बिहार में ऑरेंज अलर्ट

Bihar Ka Mausam: पटना के लोग अगले 7 दिनों के लिए हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया पूरे बिहार में ऑरेंज अलर्ट

0
Bihar Ka Mausam: पटना के लोग अगले 7 दिनों के लिए हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया पूरे बिहार में ऑरेंज अलर्ट
बिहार में भीषण ठंड की तस्वीर

Patna Cold Day Alert: बिहार की राजधानी पटना सोमवार को लगातार चौथे दिन कोल्ड डे की चपेट में रही. घने कोहरे और बादलों के कारण दिनभर धूप नहीं निकली, जबकि तेज पछुआ हवा ने ठंड की तीखापन और बढ़ा दी. कनकनी इतनी ज्यादा रही कि लोग दिनभर घरों में दुबके रहे. तापमान के लिहाज से भी पटना राज्य में सबसे ठंडा जिला बन गया, जहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज 2.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया.

फारबिसगंज में दर्ज किया गया सबसे न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यही कारण है कि राजधानी में पूरे दिन ठिठुरन बनी रही. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बिक्रमगंज में 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान फारबिसगंज में 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा. फारबिसगंज का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं राजगीर में न्यूनतम तापमान 9.1 और अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

अगले सात दिनों तक पूरे राज्य में पड़ेगी भीषण ठंड

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले सात दिनों तक पूरे राज्य में भीषण ठंड का असर बना रहेगा. इस दौरान घना कुहासा और बादल छाए रहेंगे. खासतौर पर अगले पांच दिनों तक पटना समेत आठ जिलों में धूप के नहीं निकलने की संभावना है. इससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं.

Weather 30
Bihar ka mausam: पटना के लोग अगले 7 दिनों के लिए हो जाएं सावधान, imd ने जारी किया पूरे बिहार में ऑरेंज अलर्ट 3

अगले चार से पांच दिनों छाया रह सकता है घना कोहरा

सोमवार को पूर्णिया में हालात और खराब रहे, जहां विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 600 मीटर रह गई. कोहरे के कारण आगे कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे जनजीवन और यातायात दोनों प्रभावित होंगे.

मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है, खासकर सुबह और देर रात के समय. ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है. फिलहाल बिहारवासियों को अगले एक हफ्ते तक कड़ाके की ठंड झेलने के लिए तैयार रहना होगा.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में शीतलहर का अलर्ट, समस्तीपुर में शिमला जैसी ठंड, जानिए अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Previous article Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, एफपीआई निकासी और वैश्विक अनिश्चितता का असर
Next article Christian Baby Girl Names: आस्था, प्रेम और सुंदर अर्थों से भरे 30+ नामों की लिस्ट
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel