[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Ka Mausam: बिहार के 6 जिलों में 13 तारीख को होगी भारी बारिश, चमकेगी बिजली, 18 सितंबर तक के लिए IMD का अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार के 6 जिलों में 13 तारीख को होगी भारी बारिश, चमकेगी बिजली, 18 सितंबर तक के लिए IMD का अलर्ट

0
Bihar Ka Mausam: बिहार के 6 जिलों में 13 तारीख को होगी भारी बारिश, चमकेगी बिजली, 18 सितंबर तक के लिए IMD का अलर्ट
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: बिहार के कुछ जिलों में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. रुक-रुककर बारिश का दौर कई जिलों में जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने 13 सितंबर को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. शनिवार को पूर्णिया, भागलपुर, अररिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और सुपौल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. साथ ही किशनगंज में भयंकर बारिश की चेतावनी है.

18 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो, 13 सितंबर को 6 जिलों के अलावा बाकी के जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इसके बाद रविवार को तो पूरे बिहार में झमाझम बारिश के आसार जताए गए हैं. यह सिलसिला 18 सितंबर तक जारी रहने का पूर्वानुमान है. 14, 16, 17 और 18 सितंबर को तो पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

कई जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा

दूसरी तरफ लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ का खतरा फिर कई जिलों में मंडराने लगा है. बिहार के साथ-साथ आस-पास के राज्यों में हो रही बारिश के कारण गंगा के साथ-साथ कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है. बेगूसराय जिले में गंगा नदी का पानी रोड पर बह रहा है. इसके साथ ही नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण कमला नदी भी रौद्र रूप में है.

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम की बात करें तो, कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं जबकि कई हिस्सों में धूप खिली है. हालांकि, कुछ हिस्सों में हुई रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई.

24 घंटों में बिहार का मौसम

इस साथ ही पिछले 24 घंटों में बिहार के मौसम की बात करें तो, गुरुवार को कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को पश्चिमी चंपारण के चनपटिया में सबसे अधिक 156.8 मिलीमीटर बारिश हुई. बिहार के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई. पटना का अधिकतम तापमान 29.4 जबकि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Also Read: Bihar News: बिहार में यहां फैल रही लंपी स्किन डिजीज, पशुपालकों के बीच दहशत का माहौल

Previous article Asia Cup 2025: ‘नागिन राइवलरी’ का फिर से चढ़ेगा खुमार, बांग्लादेश के खिलाफ इस अपमान का बदला लेने उतरेगा श्रीलंका
Next article Baaghi 4 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड बागी 4 का कलेक्शन देख रह जाएंगे शॉक्ड, जानें हिट हुई या फुस्स
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel