[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Ka Mausam: अगले दो से तीन घंटे में 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली चमकने और ठनका गिरने की चेतावनी

Bihar Ka Mausam: अगले दो से तीन घंटे में 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली चमकने और ठनका गिरने की चेतावनी

0
Bihar Ka Mausam: अगले दो से तीन घंटे में 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली चमकने और ठनका गिरने की चेतावनी
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में फिलहाल बारिश का दौर थमा हुआ है. लेकिन कहीं दिनभर बादल छाए रह रहे हैं तो कहीं तेज हवाएं चल रही. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से 9 जिलों समस्तीपुर, वैशाली, पटना, खगड़िया, जहानाबाद, गया, लखीसराय, जमुई और बेगूसराय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

तेज हवा के साथ ठनका गिरने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, बिजली चमकने और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. ऐसे मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. लोगों से ऐसे मौसम में घर में ही रहने और खासकर किसानों से खेतों में नहीं जाने की अपील की है.

पिछले 24 घंटे में बिहार का मौसम

बिहार में पिछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो, राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया. मुजफ्फरपुर 34.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा. राजधानी पटना में भी दिनभर तपिश और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा.

पटना में मौसम का हाल

इसके साथ ही पटना में मौसम की बात करें तो, दिनभर धूप रहने के कारण लोगों को अच्छी-खासी गर्मी महसूस हुई. इसके साथ ही पटना में भी कुछ दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ है. जिसके कारण तापमान सामान्य बना हुआ है. मौसम विभाग की तरफ से अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं जताई है.

2 से 6 अक्टूबर के बीच बिहार में मौसम

मौसम विभाग की माने तो, 2 से 6 अक्टूबर के बीच बिहार में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होगा. इस दौरान पूर्वी और उत्तरी बिहार में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. गया, औरंगाबाद और नवादा जैसे जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी. सीमांचल और कोसी क्षेत्र के जिलों पर बारिश का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा.

Also Read: New Rail Line Bihar: नवादा-पावापुरी नयी रेल लाइन का काम जल्द होगा शुरू, जानिए लागत और फायदा

Previous article गुजरात में फंसे झारखंड के 13 मजदूरों की वापसी में जुटी सरकार, पूर्व विधायक ने लगायी थी CM हेमंत से गुहार
Next article Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 का हाल बेहाल, 12वें दिन किया महज इतना कलेक्शन
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel