[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 9, 10 और 11 मार्च को बिहार के इन जिलों में अलर्ट, तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी

9, 10 और 11 मार्च को बिहार के इन जिलों में अलर्ट, तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी

0
9, 10 और 11 मार्च को बिहार के इन जिलों में अलर्ट, तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: बिहार में इस वक्त लोगों को गर्मी झेलना पड़ रहा है. दोपहर के वक्त कड़ी धूप होने से लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं. लेकिन अगले 24 घंटे के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की ओर से 9, 10 और 11 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी भी जारी की गई है.

बिहार में 3 दिनों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग की माने तो, 9 मार्च को ही मौसम में बदलाव हो सकता है. 9 से 10 मार्च के बीच सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान बादल गरजने और तेज बारिश की संभावना है.

इसके साथ ही 10 से 11 मार्च के दौरान सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और सहरसा जिले में तेज बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. मौसम बदलने की चेतावनी के साथ लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की गई है. खासकर किसानों को सावधानी बरतने की अपील की है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा बिहार का तापमान?

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, नालंदा के राजगीर में 34.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ. इसके बाद वाल्मीकिनगर में 33.4 डिग्री, पटना में 33.2 डिग्री, बक्सर में 33.1डिग्री और मोतिहारी में 33 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह बढ़ोतरी सामान्य से करीब पांच से छह डिग्री अधिक है.

Also Read: पटना में अंचल और DCLR ऑफिस का निरीक्षण करेंगे 26 अफसर, ये भी दिया गया आदेश

Previous article फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज: ब्रांडेड स्मार्टवॉच बेहद सस्ते दामों पर
Next article Nothing Phone 4a Review: यूनिक डिजाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर, जानें खूबियां और कमियां
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel