[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar IPS Transfer: बिहार में 5 IPS अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

Bihar IPS Transfer: बिहार में 5 IPS अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

0
Bihar IPS Transfer: बिहार में 5 IPS अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
UP IPS Transfer

Bihar IPS Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पांच अधिकारियों का तबादला किया है. इस संबंध में एक लिस्ट जारी किया गया है. इसमें 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी अनुसूईया रणसिंह साहू का भी नाम है जिन्हें अब नागरिक सुरक्षा का नया पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है. इससे पहले साहू पुलिस उप महानिरीक्षक सह उप निदेशक नागरिक सुरक्षा पटना के पद पर सेवा दे रही थी.

Ips List
Bihar ips transfer list

अधिकारियों के नाम

जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें अनुसूईया रणसिंह साहू के अलावा 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधांशु कुमार, 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक कुमार, 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहम्मद फरोगुद्दीन और 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी मृत्युंजय कुमार चौधरी का भी नाम शामिल है. नए आदेश में आईपीएस अधिकारी सुधांशु कुमार को अब अपर पुलिस महानिदेशक सह अपर आयुक्त असैनिक सुरक्षा, पटना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. सुधांशु कुमार पहले पटना यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे.

वहीं, आईपीएस अधिकारी विवेक कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उप-महा निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले वह पटना विधि व्यवस्था के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. आईपीएस अधिकारी मोहम्मद फरोगुद्दीन को समादेष्टा, एस०डी०आर०एफ० के उप-महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले वह पुलिस उप-महानिरीक्षक सह उप-महासमादेष्टा पद पर कार्यरत थे. आईपीएस अधिकारी मृत्युंजय कुमार चौधरी को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा विभाग के पुलिस उप-महानिरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे पहले वो निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में पुलिस उप-महानिरीक्षक थे.

इसे भी पढ़ें: सरकार ने खराब और फटे जमीन के कागजात का निकाल लिया हल, मंत्री ने दिया नया अपडेट

Previous article RJD-BJP के माननीयों की तस्वीर देख सब हैरान, देखिए वीडियो राबड़ी ने दिलीप के कंधे पर हाथ रखकर क्या पूछा?
Next article जिला परिषद की आवासीय भू-खंड पर मॉल, मल्टी कॉम्पलेक्स का होगा निर्माण: जिप अध्यक्ष
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel