[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में मौसम का यू-टर्न, 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बढ़ेगी कनकनी

बिहार में मौसम का यू-टर्न, 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बढ़ेगी कनकनी

0
बिहार में मौसम का यू-टर्न, 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बढ़ेगी कनकनी

Bihar IMD Alert: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. बिहार में वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुए राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है. आसमान में धुंध छाई रह सकती है. राज्य में 40 किमी/घंटा की रफ्तार से मध्यम से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इससे कनकनी बढ़ सकती है. अगले 24 घंटों में रात का न्यूनतम तापमान 8-14 डिग्री और दिन का अधिकतम तापमान 22-29 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है. बिहार मौसम सेवा केंद्र के मुताबिक आने वाले दो दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री की और गिरावट आ सकती है.

Image 167
बिहार मौसम सेवा केंद्र का अपडेट

कम रहेगी विजिबिलिटी

उत्तर बिहार के जिलों में कोहरे का भारी असर दिखने वाला है. अगले दो दिनों तक पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और खगड़िया में सुबह और देर शाम के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है. इन क्षेत्रों में विजिबिलिटी कम रहने के कारण गाड़ी चलाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ठंड का असर बढ़ेगा

पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, जमुई और बांका में भी मौसम ठंडा बना रहेगा. गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल में भी सर्द हवाओं का असर देखा जाएगा. इन इलाकों में धूप निकलने के बावजूद हवा की गति के कारण ठंड का एहसास ज्यादा होगा.

बिहार के सभी 38 जिलों में ठंड का मिला-जुला असर रहेगा. भागलपुर, वैशाली और समस्तीपुर सहित पूरे राज्य के लोगों को गिरते तापमान और तेज हवाओं से बचाव करने की जरूरत है. बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम की ठंड से बचने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज को दी करोड़ों की सौगात, देखिए खास तस्वीरें

Previous article ये नहीं देखा तो क्या देखा, एक ऐसी कहानी, जिसमें एक दादा अपने ही पोते को दफना कर भूल गया
Next article Healthy Fruit Choices: फलों का रस या फल क्या है आपके लिए फायदेमंद? जानिए एक्सपर्ट की राय 
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel