[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar IAS Transfer: शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ का ट्रांसफर, अब इस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

Bihar IAS Transfer: शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ का ट्रांसफर, अब इस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

0
Bihar IAS Transfer: शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ का ट्रांसफर, अब इस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी
एस सिद्धार्थ की फाइल फोटो

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) एस सिद्धार्थ का ट्रांसफर कर उन्हें राज्य का विकास आयुक्त बनाया गया है. उनकी जगह डॉ. बी. राजेंद्र को शिक्षा विभाग का नया एसीएस नियुक्त किया गया है.

प्रत्यय अमृत की जगह लेंगे डॉ. एस सिद्धार्थ

डॉ. एस सिद्धार्थ 1991 बैच के IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के अलावा कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर भी हैं. शिक्षा विभाग में उनकी जगह सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र को भेजा गया है. 1995 बैच के आइएएस अधिकारी बी राजेंद्र काे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. एक सितंबर से ही वर्तमान विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत राज्य के मुख्य सचिव बन जायेंगे. उनकी नियुक्त का आदेश सरकार पहले ही निकाल चुकी है.

आनंद किशोर को वन एवं पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार

वहीं, प्रशासनिक फेरबदल में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर को वन एवं पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा अरविंद कुमार चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है.

वीडियो कॉल के जरिए लेते थे स्कूलों का जायजा

बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूलों की मॉनिटरिंग के लिए एक अनोखी पहल की थी, जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा था. विभाग ने व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए स्कूलों की निगरानी शुरू की, जिसे देश में अपनी तरह का पहला प्रयोग माना गया. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) पद पर रहते हुए डॉ. एस. सिद्धार्थ ने खुद इस पहल की शुरुआत की थी. वे अचानक स्कूलों को व्हाट्सऐप वीडियो कॉल करते और सीधे वहां की स्थिति का जायजा लेते. इस दौरान वे स्कूलों के इन्फ्रास्ट्रक्चर, कक्षाओं में पढ़ाई की व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति और बच्चों की स्थिति की लाइव रिपोर्ट लेते थे.

Also Read: Bihar Politics: पीएम और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ पटना में BJP का मौन धरना, रविशंकर प्रसाद ने दी चेतावनी

Previous article झारखंड के गिरिडीह में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 हजार की शराब जब्त, तीन तस्कर अरेस्ट
Next article बीएस रेड्डी का इमोशनल कार्ड, गुरुजी को दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को व्यक्तिगत गरिमा से जोड़ा
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel