[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना इजरायल-ईरान वार पर बिहार सरकार की पहल, प्रवासियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी

इजरायल-ईरान वार पर बिहार सरकार की पहल, प्रवासियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी

0
इजरायल-ईरान वार पर बिहार सरकार की पहल, प्रवासियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी
नीतीश कुमार की फाइल फोटो

Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध संकट ने हजारों प्रवासी कामगारों की चिंता बढ़ा दी है. खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में बिहारी कामगार काम करते हैं. हालात बिगड़ने के बीच बिहार सरकार ने पहल की है. संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए विशेष हेल्पलाइन जारी की गई है.

24 घंटे की विशेष हेल्पलाइन जारी

श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग ने दिल्ली स्थित बिहार भवन से हेल्पलाइन नंबर 7217788114 जारी किया है. यह नंबर खासतौर पर विदेशों में रह रहे प्रवासी बिहारियों और उनके परिवारों के लिए है.

विभाग के सचिव दीपक आनंद ने कहा कि सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. मौजूदा तनावपूर्ण हालात को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.

संकट में अकेला नहीं रहेगा कोई बिहारी

सचिव ने साफ कहा कि कोई भी प्रवासी खुद को अकेला न समझे. हेल्पलाइन के जरिए जानकारी, सहायता और समस्या समाधान की सुविधा मिलेगी. विभाग की टीम 24 घंटे निगरानी रखेगी. जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

मिडिल ईस्ट में बढ़ी तबाही

रविवार को ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों के साथ हवाई अड्डों और इमारतों को निशाना बनाया. इसके जवाब में अमेरिका ने टॉमहॉक मिसाइलों का इस्तेमाल किया. इजरायल ने एफ-35 और एफ-15 लड़ाकू विमानों से बमबारी की.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमलों में भारी नुकसान हुआ है. बंकर बस्टर बम और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया.

200 से ज्यादा मौतें, हजारों घायल

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान में 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल और आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर एक हजार से ज्यादा लोग घायल हैं. ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों और कई नेताओं के मारे जाने की खबर है. 40 दिन के शोक की घोषणा की गई है.

बिहार सरकार की सतर्क निगाह

युद्ध की आशंका के बीच बिहार सरकार हालात पर नजर रखे हुए है. प्रवासी कामगारों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है. सरकार का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन से संपर्क करें. प्रशासन हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है.

Also Read: बिहार में 5 लाख घूस लेते इंजीनियर गिरफ्तार, 57 लाख की योजना में 10% कमीशन का खेल उजागर

Previous article कुंडहित में होली मिलन समारोह की रही धूम
Next article पुलिस ने जावा महुआ व शराब नष्ट किया
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel