[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के 7 जिलों में आज तेज बारिश और ठनका का अलर्ट, 50-60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

बिहार के 7 जिलों में आज तेज बारिश और ठनका का अलर्ट, 50-60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

0
बिहार के 7 जिलों में आज तेज बारिश और ठनका का अलर्ट, 50-60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले लिया है. आज से फिर लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग की ओर से आज राज्य के 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार शामिल है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ ठनका गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई है.

बुधवार रात अचानक बदला मौसम

बुधवार की रात पटना समेत कई जिलों में अचानक मौसम ने करवट लिया. भोजपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, पटना, सारण, सिवान और वैशाली में देर रात तेज हवाएं चलीं, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया. गयाजी की बात करें तो, यहां अचानक बादल गरजने लगे. हवा चलने के साथ हल्की बारिश भी हुई. इस तरह से आगे कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

Image 173

बिहार में बिगड़े मौसम की वजह

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, बिहार में इन दिनों प्री-मॉनसून जैसी स्थिति बनी हुई है. बंगाली की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर विकसित हो रहे मौसमी सिस्टम की वजह से बारिश की स्थिति बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, सीमांचल और उत्तर-पूर्वी बिहार की भौगोलिक स्थिति के कारण प्री-मॉनसून का सिस्टम ज्यादा मजबूत बना हुआ है.

बिहार में आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, आगे एक से दो दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा. इसके बाद लोगों को एक बार फिर उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ेगी. खासकर दक्षिण और पश्चिम बिहार में लोगों को गर्मी पसीने छुड़ा देगी. जबकि सीमांचल इलाके के जिलों में मिला-जुला कर बारिश का खतरा बना रह सकता है. बिहार में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से लोगों से सावधान रहने की अपील की जा रही है. खासकर किसानों से बिगड़े मौसम में घर में ही रहने की अपील की जा रही है.

Also Read: जदयू दफ्तर में फिर लगेगा जनता दरबार, रोज 3 मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं, देखें किस दिन किस मंत्री की ड्यूटी

Previous article Darbhanga News: डीएमसीएच उपाधीक्षक का औचक निरीक्षण, नशा मुक्ति केंद्र और  मेडिसिन विभाग में नहीं मिले डॉक्टर
Next article Bhagalpur Weather. भागलपुर में बदला मौसम, काले बादलों के बीच बारिश का अलर्ट
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel