[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में ‘लू’ का खतरा बढ़ा! आंगनबाड़ी के समय में बड़ा बदलाव, जानिए नया टाइम टेबल

बिहार में ‘लू’ का खतरा बढ़ा! आंगनबाड़ी के समय में बड़ा बदलाव, जानिए नया टाइम टेबल

0
बिहार में ‘लू’ का खतरा बढ़ा! आंगनबाड़ी के समय में बड़ा बदलाव, जानिए नया टाइम टेबल
आंगनबाड़ी की सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार में लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. लू के खतरे को देखते हुए समाज कल्याण विभाग बिहार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव कर दिया है. अब सभी केंद्र सुबह 7:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक ही चलेंगे.

दोपहर की तपिश से बचाने के लिए नया समय

सरकार का यह फैसला छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को दोपहर की भीषण गर्मी और उमस से बचाने के लिए लिया गया है. नए आदेश के तहत केंद्र सुबह जल्दी खुलेंगे और दोपहर से पहले ही बंद कर दिए जाएंगे, ताकि किसी को भी लू का सामना न करना पड़े.

जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी

विभाग ने साफ किया है कि समय में बदलाव के बावजूद बच्चों की पढ़ाई, प्री-स्कूल गतिविधियां और पोषाहार वितरण जैसी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी. सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि वे सीमित समय में ही सभी जरूरी कार्य पूरे करें.

जिलाधिकारियों को भी मिला अधिकार

अगर गर्मी का प्रकोप और बढ़ता है, तो जिलों के डीएम को भी समय में बदलाव करने या जरूरत पड़ने पर केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद करने का अधिकार दिया गया है. इससे स्थानीय स्थिति के अनुसार तुरंत निर्णय लिया जा सकेगा.

लापरवाही पर सख्ती, पोषाहार में कोताही नहीं चलेगी

सरकार ने साफ चेतावनी दी है कि इस मौसम में बच्चों और महिलाओं के पोषाहार वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर किसी सेविका या सहायिका की गलती सामने आती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

अभिभावकों से खास अपील

विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को नए समय के अनुसार ही आंगनबाड़ी केंद्र भेजें. साथ ही बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए हल्के कपड़े पहनाने, पर्याप्त पानी पिलाने और दोपहर में घर के अंदर रखने की सलाह दी गई है.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे समय पर केंद्र पहुंचकर सभी गतिविधियां जैसे- प्री-स्कूल शिक्षा, हेल्थ चेकअप और पोषाहार वितरण समय के भीतर पूरा करें.

Also Read: झारखंड में उत्पाद विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का तबादला, नई पोस्टिंग की पूरी लिस्ट देखिए

Previous article तपती धूप में गैस के लिए झुलस रहे लोग, न छाया, न ही पानी की सुविधा
Next article वाहन की टक्कर से हाइट गेज बैरियर क्षतिग्रस्त, हादसे की आशंका
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel