[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के 23 जिलों में IMD का रेड अलर्ट, हीट वेव जैसी रहेगी स्थिति, 44 पार हुआ पारा

बिहार के 23 जिलों में IMD का रेड अलर्ट, हीट वेव जैसी रहेगी स्थिति, 44 पार हुआ पारा

0
बिहार के 23 जिलों में IMD का रेड अलर्ट, हीट वेव जैसी रहेगी स्थिति, 44 पार हुआ पारा
बिहार में हीट वेव का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Heat Wave Alert: अप्रैल में ही बिहार में लोगों को मई-जून वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है. सुबह-सुबह ही तेज धूप खिल जा रही और 11-12 बजते-बजते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने 23 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग की माने तो, राज्य के 23 जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक लू का प्रकोप बना रहेगा. उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-मध्य बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा, जो सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक है.

तीन-चार दिनों तक राहत नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र ने साफ किया है कि अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. यानी कि फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं और गर्मी का यह दौर जारी रहेगा. लेकिन, 25 और 26 अप्रैल को राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है.

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 23 और 24 अप्रैल को सारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, नालंदा, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर में हीट वेव की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है. इन जिलों में लोगों को दोपहर के वक्त ज्यादा सावधान रहने की अपील की है.

बक्सर में तापमान 44 डिग्री के पार

पिछले 24 घंटे में बक्सर जिले में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. बक्सर में दिन का तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि डेहरी का 42.4, गयाजी 42.2, शेखपुरा 42 और कैमूर में 41.7 डिग्री, पटना 41.2 डिग्री, भागलपुर 40 वाल्मिकीनगर 40.2 डिग्री, छपरा 41.3 डिग्री, मोतिहारी 41 डिग्री, औरंगाबाद 40.9 डिग्री, भभुआ 41.7 डिग्री और जहानाबाद में 40 डिग्री दर्ज किया गया.

Also Read: गया में भीषण आग से तबाही, 1000 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों की मेहनत बर्बाद

Previous article बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार के बावजूद ‘धुरंधर 2’ का जलवा कायम, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1770 करोड़ के करीब
Next article Free Fire MAX Redeem Codes हुए रिलीज, फ्री मिलेंगे डायमंड्स और गन स्किन्स
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel