[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना PMCH में फिर चला निशांत कुमार का डंडा, शिकायतों के बाद डॉक्टर सरफराज को मुजफ्फरपुर भेजा

PMCH में फिर चला निशांत कुमार का डंडा, शिकायतों के बाद डॉक्टर सरफराज को मुजफ्फरपुर भेजा

0
PMCH में फिर चला निशांत कुमार का डंडा, शिकायतों के बाद डॉक्टर सरफराज को मुजफ्फरपुर भेजा
निशांत कुमार

Nishant Kumar Action: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. राज्य के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने के लिए वे लगातार सरप्राइज विजिट कर रहे हैं और काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ा एक्शन ले रहे हैं. इसी सिलसिले में स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर एक और बड़ी कार्रवाई की गई है.

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के सर्जरी विभाग में तैनात डॉक्टर सरफराज आलम को उनके पद से हटाकर मुजफ्फरपुर ट्रांसफर कर दिया गया है. डॉक्टर के खिलाफ मिलीं कई गंभीर शिकायतों और शुरुआती जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह बड़ा फैसला लिया है.

एमबीबीएस परीक्षा के दौरान हंगामे का है आरोप

29 जून को पीएमसीएच में एमबीबीएस पार्ट-2 की परीक्षा शुरू होने वाली थी. इसी दौरान सर्जरी विभाग के डॉ. सरफराज आलम ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया. विभाग के हेड द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, डॉक्टर ने वहां बेहद आपत्तिजनक और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे परीक्षा का माहौल खराब हुआ.

विभागाध्यक्ष के बीच-बचाव के बाद परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया. इसके बाद मामले की लिखित शिकायत पीएमसीएच के प्रिंसिपल और सुपरिटेंडेंट को भेजी गई थी.

महिला डॉक्टर से अभद्र व्यवहार का भी है मामला

सरफराज आलम का विवादों से पुराना नाता रहा है. इससे पहले पीएमसीएच की ही एक जूनियर महिला डॉक्टर ने उन पर बदतमीजी और अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए थे. यह मामला इतना बढ़ गया था कि इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ एससी-एसटी (SC-ST) थाने में भी दर्ज कराई गई थी, जिसकी जांच अभी चल रही है.

इसी बीच परीक्षा में हंगामे की नई शिकायत सामने आने के बाद विभाग ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत पटना से हटाकर मुजफ्फरपुर भेजने का आदेश जारी कर दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

स्वास्थ्य विभाग ने दिया अनुशासन का सख्त संदेश

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों के भीतर अनुशासनहीनता और खराब कार्य संस्कृति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मरीजों के इलाज और डॉक्टरों के अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा.

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने हाल ही में पीएमसीएच का औचक निरीक्षण किया था, जहां प्रिंसिपल को गायब पाकर उन्होंने उन्हें पद से हटाने का निर्देश दे दिया था. इस ताजा कार्रवाई को भी विभाग के भीतर अनुशासन बनाए रखने के एक कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है. इस पूरे विवाद और अपने तबादले पर डॉ. सरफराज आलम की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

Previous article नाले की सफाई नहीं, सड़क पर जलजमाव; शिवदेनी साह कॉलेज रोड पर आवागमन मुश्किल
Next article रांची के जोन्हा फॉल का बदलेगा भूगोल, अंतरराष्ट्रीय इको टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, होगा नया सेल्फी पॉइंट
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel