[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना देश का टूरिज्म कैपिटल बनने की क्षमता रखता है बिहार : गजेंद्र सिंह

देश का टूरिज्म कैपिटल बनने की क्षमता रखता है बिहार : गजेंद्र सिंह

0
देश का टूरिज्म कैपिटल बनने की क्षमता रखता है बिहार : गजेंद्र सिंह

संवाददाता,पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2024 का फीता काटकर उद्घाटन किया. उसके बाद मुख्यमंत्री ने ट्रैवल एण्ड टूरिज्म फेयर में लगाये गये विभिन्न प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और संबंधित उत्पाद व सेवाओं के बारे में जानकारी ली. पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया. मौके पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उत्तराखंड के पर्यटन, सांस्कृतिक एवं सिंचाई मंत्री सतपाल जी महाराज, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा, पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह सहित पर्यटन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

केंद्र सरकार पर्यटन के क्षेत्र में बिहार को हर संभव मदद देने को तैयार: शेखावत

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि देश का टूरिज्म कैपिटल बिहार बन सकता है.धर्म, ज्ञान और विज्ञान की भूमि रही बिहार आगे आने वाले दिनों में पर्यटन के क्षेत्र में देश का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर्यटन के क्षेत्र में बिहार को हर संभव मदद देने को तैयार है.केंद्रीय बजट में गया,बोध गया, राजगीर और नालंदा को विकसित करने की योजना बनायी गयी है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज अनुभव आधारित पर्यटन का दौर है.दुनिया में पर्यटन का विकास उसी तर्ज पर किया जा रहा है, हमें भी अपने पर्यटन के क्षेत्र को उसी हिसाब से विकसित करने की जरूरत है. कहा कि ढाई सौ बिलियन डॉलर के पर्यटन का वर्तमान क्षेत्र आगे आने वाले 5 सालों में 500 बिलियन डॉलर का हो जाएगा.

राज्य सरकार पर्यटन के क्षेत्र को समृद्ध करने की दिशा में काम कर रही है: नीतीश मिश्र

पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश को लगातार समृद्ध करने की दिशा में काम कर रही है.राज्य की नयी पर्यटन नीति राज्य में निवेश की राह खोली है. पर्यटन विभाग ने मेरा प्रखंड, मेरा गौरव जैसे योजनाओं की शुरुआत की है, जो ग्रामीण क्षेत्र के पर्यटन विकास में मील का पत्थर होगी.इसमें नए पर्यटन स्थलों पर आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाएगा.

बिहार आत्मज्ञान का केंद्र रहा है :सतपाल महाराज : उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बिहार आत्मज्ञान का केंद्र रहा है.यहां का भ्रमण करना अपने आप में आत्मज्ञान में अभिवृद्धि करने के समान है.नालंदा की गरिमा और पाटलिपुत्र का समृद्ध इतिहास बिहार को बेहतर पर्यटन स्थल बनाने के लिए परिपूर्ण है. पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर से राज्य के पर्यटन उद्योग में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. कहा कि 17 राज्य और भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय यहां पर हैं, जो दो दिनों तक लोगों को पर्यटन की बारीकियों से अवगत कराएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel