[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Government: सरकार फ्री में कराएगी कंपटीशन एग्जाम की तैयारी, सभी प्रखंडों में खुलेगा स्पेशल कोचिंग सेंटर

Bihar Government: सरकार फ्री में कराएगी कंपटीशन एग्जाम की तैयारी, सभी प्रखंडों में खुलेगा स्पेशल कोचिंग सेंटर

0
Bihar Government: सरकार फ्री में कराएगी कंपटीशन एग्जाम की तैयारी, सभी प्रखंडों में खुलेगा स्पेशल कोचिंग सेंटर

Bihar Government: बिहार के शिक्षा विभाग ने एक बड़ी पहल की घोषणा की है, जिसके तहत राज्य के सभी 534 प्रखंडों में मेडिकल, इंजीनियरिंग, रेलवे, बैंकिंग, पुलिस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे. इस योजना का मकसद सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें. इस कार्यक्रम की जानकारी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने ‘शिक्षा की बात हर शनिवार’ कार्यक्रम के दौरान दी.

इंटरव्यू के बाद होगी शिक्षकों की नियुक्ति

इन कोचिंग सेंटरों में पढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों में कार्यरत योग्य शिक्षकों की ही नियुक्ति की जाएगी. हालांकि, इन शिक्षकों की नियुक्ति एक इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद ही की जाएगी, ताकि केवल सक्षम और प्रेरित शिक्षक ही कोचिंग सेंटर में पढ़ा सकें. छात्रों का चयन स्कूल स्तर पर किया जाएगा, जिससे सही और योग्य छात्रों को इस सुविधा का लाभ मिल सके.

छात्रों के लिए प्रकाशित होगी मैगजीन

डॉ. एस. सिद्धार्थ ने यह भी बताया कि छात्रों की जानकारी और रुचि को बढ़ाने के लिए स्कूलों में विशेष मैगजीन प्रकाशित की जाएगी. यह मैगजीन कक्षा 1 से 5वीं, 6 से 8वीं और 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए अलग-अलग होगी. खासतौर पर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक छात्रों के लिए अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें करियर गाइडेंस, विज्ञान, सामान्य अध्ययन जैसी उपयोगी जानकारियां शामिल होंगी.

साथ ही शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे कक्षा में पढ़ाने के साथ-साथ छात्रों को होमवर्क भी दें, ताकि पढ़ाई घर तक सीमित न रहे और अभिभावकों की भागीदारी भी सुनिश्चित हो सके. इससे छात्र पढ़ाई में ज्यादा सक्रिय रहेंगे और उनके अभिभावक भी शिक्षा के महत्व को गंभीरता से समझेंगे.

शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया शैक्षिक कैलेंडर

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि बिहार बोर्ड और शिक्षा विभाग जल्द ही नया शैक्षिक कैलेंडर जारी करेंगे. 10वीं और 12वीं कक्षा की सेटअप परीक्षा की तिथियों में भी आवश्यक बदलाव किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में 2022-2023 में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त पांच शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें कैमूर, सीतामढ़ी, पटना, किशनगंज और शेखपुरा जिलों के शिक्षकों के नाम शामिल हैं.

ALSO READ: Prashant Kishor: “बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाएं… फीस सरकार देगी”, चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

Previous article The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा शो से लीक हुआ वीडियो, सलमान खान बोले- आधे पैसे भी लेकर चली जाती है
Next article Housefull 5 Box Office Collection Day 10: 10वें दिन अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? 150 करोड़ कमाने से महज इतनी दूर
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel